रुद्रपुर – (वसीम हुसैन) आदर्श कालोनी घास मंडी के नगर निगम पार्षद विरेंद्र कुमार आर्या का बीमारी के चलते निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही उनके निवास पर शोक व्यक्त करने के लिए लोगों का तांता लग गया। बाद में काठगोदाम रानीबाग स्थित शमशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय विरेंद्र आर्या पुत्र आनन्द राम पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे। बीते रोज उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल भर्ती कराया गया था। तड़के साढ़े तीन बजे उनका निधन हो गया। उनके निधन से परिवार में कोहराम मचा है और शहर में भी शोक की लहर है। निधन का समाचार सुनकर तमाम लोगों ने आदर्श कालोनी स्थित उनके निवास पर पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट की और परिवार को ढांढस बंधाया। रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट पर गमगीन माहौल में विरेंद्र का अंतिम संस्कार किया गया। विरेंद्र आर्या का करीब छह वर्ष पूर्व विवाह हुआ था जिससे उनकी एक पुत्री है। विरेंद्र आर्या अपने भाई पूर्व पार्षद महेंन्द्र आर्या के साथ रेता बजरी सप्लाई का व्यवसाय करते थे। उनके निधन पर विधायक राजकुमार ठुकराल, मेयर रामपाल सिंह, नगर निगम के सभी पार्षदों सहित समेत तमाम लोगों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी ।
Related Posts
जिलाधिकारी ने ली आधार अनुश्रवण समिति की बैठक…….
ख़बर शेयर करें -पौड़ी गढ़वाल- जिला स्तरीय आधार अनुश्रवण समिति की बैठक जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में संपन्न…
स्वतंत्रता दिवस पर थानाध्यक्ष रिखणीखाल सन्तोष पैथवाल को मेडल से किया जाएगा सम्मानित…….
ख़बर शेयर करें -रिखणीखाल- पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड अभिनव कुमार के द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सेवा के आधार पर…
हल्द्वानी-लाइन नंबर 8 मे रजाई गद्दे के गोदाम में लगी भीषण आग….
ख़बर शेयर करें -रजाई गद्दों के गुदाम में लगी आग लाखो का माल हुआ खाक…. हल्द्वानी-(आरिश सिद्दीक़ी) हल्द्वानी बनभूलपुरा थाना…
