कालाढूंगी। सामाजिक कार्यों में भागीदारी को बढ़ाने के लिए सलमानी बिरादरी सामाजिक संस्था भी आगे आयी है। संस्था के पदाधिकारियों का कहना है कि वे ंसंस्था के माध्यम से जहां निर्धन, असहाय और बीमार बच्चों व लोगों के कल्याण को कार्य करेगी वहीं बेरोजगार युवाओं को रोजगार और निर्धन कन्याओं की षादी कराने को भी कार्य करेगी। संस्था के अध्यक्ष अफजाल अहमद सलमानी ने एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आम लोगों के हितों को उचित मंच पर रखना भी उनकी संस्था का उद्देष्य होगा। इधर उन्होंने लोगों से उनके पुनीत कार्यों में हाथ बंटाने के लिए सहभागिता व सहयोग की अपील की है। इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष युसूफ सलमानी, कोषाध्यक्ष मौ. इकबाल, सचिव रईस अहमद सलमानी, सलाहकार जुबैर आलम, शाकिर अली, कासिम अली सलमानी, निजामुद्दीन सलमानी, योगेश जोशी, गोविन्द पांडे, मौ. हारिन सलमानी व अली हुसैन सलमानी शामिल थे।
Related Posts
उत्तराखंड राज्य में हाईकोर्ट ने मशीनों से खनन पर लगाईं रोक, जिलाधिकारियों को दिए यह आदेश…..
ख़बर शेयर करें -उत्तराखंड-उत्तराखंड हाईकोर्ट ने उत्तराखंड राज्य में मशीनों से खनन पर रोक लगा दी है। इस बाबत कोर्ट…
आंगनबाड़ी कार्यकर्तीयों का अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन जारी
ख़बर शेयर करें -चमोली– (जितेन्द्र कठैत) चमोली जिलें के सभी ब्लॉकों में 8 अक्टूबर से विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी…
केनरा बैंक क्षेत्रीय कार्यालय ने प्रतियोगिताओं का आयोजन कर हिंदी को दिया बढ़ावा……
ख़बर शेयर करें -बागपत, 05 अक्टूबर 2024 — केनरा बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय, मेरठ रोड, बागपत में हिंदी पखवाड़े के…
