काशीपुर (सुनील शर्मा) काशीपुर के थाना आईटीआई क्षेत्र जसपुर खुर्द निवासी महेश गुप्ता ने पुलिस से 13 अप्रैल को गुहार लगाई थी कि शाम 7:00 बजे मोहल्ले में झांकी निकल रही थी जिसमें मेरा बालक भी था मगर झांकी संपन्न होने के बाद भी 9 वर्षीय मेरा बालक देव गुप्ता घर नहीं पहुंचा। पीड़ित का कहना था कि हम गरीब है पति-पत्नी दोनों ही नौकरी करते हैं। थाना आईटीआई पुलिस से गुहार लगाते हुए महेश गुप्ता ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आईटीआई थानाध्यक्ष विघादत्त जोशी ने बताया कि बालक की खोजबीन लगातार की जा रही थी। एसआई नीलम मेहता ने लगातार ढूंढने के प्रयास करते हुए निजड़े से सकुशल 9 वर्षीय बालक को बरामद कर लिया। पुलिस को ढूंढने में बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने बालक को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। ऑपरेशन स्माइल लौटआएगा परिवारों की मुस्कान। पुलिस के सराहनीय कार्य से क्षेत्र में लोग पुलिस की प्रशंसा कर रहे हैं। तो वहीं उत्तराखंड मे बच्चों के लिए ऑपरेशन स्माइल नाम से योजना चल रही है।थाना आईटीआई पुलिस ने कई बच्चों को परिजनों के सुपुर्द किया है प्रदेश में चल रही स्माइल नाम की योजना में अपना योगदान दिया है तो ऐसे में आला अधिकारियों ने आईटीआई थानाध्यक्ष विघादत्त जोशी की पीठ थपथपाई है
Related Posts
दर्जनों लोग हुए कांग्रेस में शामिल, पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प
ख़बर शेयर करें -काशीपुर– (सुनील शर्मा) कांग्रेस पार्टी के लिए आज का दिन बेहद गौरवशाली रहा। ऐसा इसलिए क्योंकि आज…
जिलाधिकारी ने 29 बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को दिये महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश….
ख़बर शेयर करें -रूद्रपुर-जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त की अध्यक्षता में डाॅ.एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में बुद्धवार को उद्योग मित्र की…
श्रीमद देवी भागवत कथा का चतुर्थ दिवस……
ख़बर शेयर करें -नैनीताल- श्री मां नयना देवी स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर श्री मां नयना देवी अमर उदय…
