रुद्रपुर (एम सलीम खान) (स्मेक की कीमत 5 लाख रुपए आकी) रुद्रपुर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने चैकिंग अभियान में बाइक सवार तीन युवकों से करीब पांच लाख रुपए की अवैध स्मैक बरामद की है। कोतवाली पुलिस की टीम खंड विकास कार्यालय के बिलासपुर रोड़ पर संघन चैकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान पेशन बाइक सवार तीन युवकों पुलिस ने चैकिंग अभियान के रोका तो वह पुलिस को देख कर सकपका गये। पुलिस ने बाइक सवार तीन युवकों की तलाशी ली तो उनके कब्जे से अवैध स्मैक बरामद हुई। बता दें कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर व डीआईजी कुमाऊं निलेश आनंद भरणे के निर्देश पर पुलिस नशे के खिलाफ अभियान चला रही है।इसी के तहत पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली पुलिस ने तीनों आरोपियों के मुकदमा संख्या 653/2021 धारा 18/22/60 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज किया है। आरोपियों के पास से 19.84 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में पांच लाख रुपए आंकी गई है। इन आरोपियों में रवि पुत्र प्रताप सिंह निवासी गांव खालसा थाना बहेड़ी जिला बरेली उत्तर प्रदेश,दीपक उर्फ भरत पुत्र रघुनाथ उर्फ भूप सिंह निवासी गांव मकरुका थाना बहेड़ी जिला बरेली उत्तर प्रदेश और गुरुवचन पुत्र प्रताप सिंह निवासी गांव खालसा थाना बहेड़ी जिला बरेली उत्तर प्रदेश शामिल हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में रुद्रपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विक्रम राठौर, उपनिरीक्षक महेंद्र कुमार, सिपाही आसिफ हुसैन,आजम खान शामिल हैं।
Related Posts
11 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ अलग-अलग जगहों से 03 नशा तस्करों को मय वाहन के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार……
ख़बर शेयर करें -पौड़ी- मा0 मुख्यमंत्री महोदय द्वारा वर्ष-2025 तक उत्तराखण्ड को नशामुक्त (“ड्रग्स फ्री देवभूमि”) बनाये जाने हेतु चलाये…
ऊधम सिंह नगर पुलिस ने टक्कर मारकर लूट करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश…..
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर- रुद्रपुर में वादी श्री राजकुमार पुत्र स्व0 श्री श्याम लाल निवासी – 292, आवास विकास रूद्रपुर…
जिला योजना, राज्य सैक्टर, केंद्र पोषित, वाह्य सहायतित तथा बीस सूत्री कार्यक्रम के खर्च की प्रगति बढ़ायेंः जिलाधिकारी….
ख़बर शेयर करें -पौड़ी- जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला योजना, राज्य सैक्टर, केंद्र पोषित,…
