पुलिस ने किया स्मैक के साथ युवक को गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर – (सुनील शर्मा) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर द्वारा चलाये जा रहे नशे के विरूद्ध अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक काशीपुर और पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देश पर चौकी प्रताप पुर थाना काशीपुर पुलिस ने  दिनांक 10/10/2021 को प्रताप पुर गस्त के दौरान अभियुक अंकुर खुराना पुत्र जीवन सिंह खुराना निवासी मानपुर थाना काशीपुर जनपद उधमसिंहनगर को 4.90 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। अभियुक्त द्वारा पूछताछ पर बताया कि वह लंबे समय से इस नशे के कारोबार में लिप्त है इस स्मैक  को ऊंचे दामों पर बेचता है। अभियुक्त से इस सम्बंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है व श्रोत की जांच की जा रही है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना हाजा पर NDPS ACT के तहत अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय पेश किया जा रहा है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है | पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी ,SSI प्रदीप मिश्रा ,रूबी मौर्य ,प्रभारी चौकी प्रताप पुर, काशीपुर हेमचंद्र ,राजवीर सिंह मौजूद रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *