काशीपुर : (सुनील शर्मा) पुलिस ने बाइक चोरों के गैंग का खुलासा करते हुए 5 चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 10 बाइकें बरामद की हैं। कोतवाली काशीपुर क्षेत्र में बीते कुछ समय से हो रही बाइक चोरी के खुलासे को लेकर एसएसपी उधम सिंह नगर ने आदेश दिया कि बाइक चोरी के खुलासे के लिए पुलिस टीमें बनाकर चोरियों की छानबीन करें। जिस पर sp और asp काशीपुर के निर्देशन में कोतवाल काशीपुर ने पुलिस टीमों का गठन किया । पुलिस टीम ने गहन पड़ताल करने के बाद सोमवार को मुखबिर के सूचना देने पर कुण्डेश्वरी चौराहा, जसपुर रोड़ से पवन पुत्र चरनदास को , काशीपुर जिला उधम सिंह नगर में एक चोरी की मोटर साईकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि उसने काशीपुर, गदरपुर, ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद तथा आईटीआई क्षेत्र से अन्य मोटर साईकिलें भी चोरी की हैं। चोरी की सभी मोटर साइकिलें उसने बेचने की नीयत से अपने अन्य साथियों की निगरानी में छिपाकर रखी हुई हैं।
Related Posts
अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई वनभुलपुरा निवासी एक युवक की मौत,परिजनों में मचा कोहराम…..
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी-(आरिश सिद्दीकी) नैनीताल के हल्द्वानी में गोला बाईपास रोड पर अज्ञात कारणों के चलते हुई एक मौत…
खुद को बताया एयरपोर्ट अधिकारी और हो गई 78 हजार रुपए की ठगी
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) ठगी के भी अलग-अलग मामले अक्सर सामने आते रहते हैं।अब रुद्रपुर में ठगी का…
नगर निगम के खिलाफ भड़के वार्ड वासियों ने दिया धरना..
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर-(एम सलीम खान) नगर की आदर्श कालोनी घास मंडी में शहीद पार्क से धार्मिक स्थल हटाने के…
