हरिद्वार (वंदना गुप्ता) हरिद्वार में कुंभ मेले के लिए पुलिस के स्तर पर की जा रही तैयारियां अब धरातल पर दिखनी शुरू हो गई हैं आज भल्ला कॉलेज स्टेडियम में कुंभ मेले के लिए सबसे महत्वपूर्ण पुलिस लाइन का शुभारंभ किया गया कुंभ मेला पुलिस के आईजी संजय गुंज्याल के साथ अन्य पुलिस अधिकारियों ने पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर पुलिस लाइन का उद्घाटन किया।कुंभ मेला आईजी संजय गुंज्याल ने कहा कि पुलिस के लिहाज से कुंभ मेले के संचालन में पुलिस लाइन केंद्र बिंदु की भूमिका निभाती है कुंभ मेले में कुल नौ पुलिस लाइन बनाई जानी है मेले के लिए जैसे-जैसे पुलिस फोर्स आएगी अन्य पुलिस लाइन भी बना ली जाएंगी यहीं से मेले के लिए पुलिस बल और सभी संसाधन मुहैया कराए जाते हैं आईजी का कहना है कि 2010 के कुंभ में 32 थाने बनाए गए थे इस बार कुछ संख्या कम की गई है कुंभ मेले में कानून व्यवस्था संभालने के लिए 29 थाने और 36 पुलिस चौकियां बनाई जा रही हैं इनका कहना है कि कुंभ मेला सीमित होने के बावजूद भी बसंत पंचमी स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं की काफी संख्या आई थी उसे लगता है आने वाले स्थान पर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ आएगी और यह पुलिस के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहेगा राज्य सरकार द्वारा कुंभ मेले को सीमित किया जा रहा है मगर मेला पुलिस द्वारा तमाम तरह की तैयारियां की जा रही है जिससे कुंभ मेले के बड़े स्नान पर्व पर किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े आज मेला पुलिस द्वारा सबसे महत्वपूर्ण पुलिस लाइन का विधिवत उद्घाटन किया गया यहीं से कुंभ मेले को पुलिस द्वारा संचालित किया जाएगा
Related Posts
भाजपा शासन में इस तरह की की हरकतें लोकतंत्र की मर्यादा को तार-तार करने का उदाहरण है दीपिका गुड़िया आत्रेय
ख़बर शेयर करें -काशीपुर- (सुनील शर्मा) उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य डॉ दीपिका गुड़िया आत्रेय ने कहा कि बाजपुर के…
मुख्यमंत्री के रूप में जनसेवा के पाँच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर
ख़बर शेयर करें -मुख्यमंत्री के रूप में जनसेवा के पाँच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्य सेवक के रूप…
उत्तराखंड सरकार को प्राध्यापको की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए दिया ज्ञापन…
ख़बर शेयर करें -नैनीताल-कुमाऊँ विश्वविद्यालय,शिक्षक संघ ,नैनीताल (कूटा) ने माननीय डॉ0धन सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री , उत्तराखंड सरकार से शिष्टाचार…
