काशीपुर (सुनील शर्मा) उत्तराखंड सरकार के पूर्व केबिनेट मंत्री और बाजपुर विधायक यशपाल आर्य अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर कुंडेश्वरी और आसपास के क्षेत्र में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि आगामी 16 दिसंबर को देहरादून में राहुल गांधी की रैली से आगामी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश की राजनीति में फर्क और बदलाव दिखाई देगा। बीते दिनों बाजपुर में यशपाल आर्य के काफिले पर हुए जानलेवा हमले के बाद हुए काफी हो हल्ले के बात बाजपुर के विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य अपने विधानसभा क्षेत्र के कुंडेश्वरी क्षेत्र के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के परिवार के सदस्यों की मौत के बाद शोक संतप्त परिवारों से मिलकर शोक व्यक्त किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि आगामी 16 दिसंबर को देहरादून में कांग्रेसी नेता राहुल गांधी की एक बहुत बड़ी रैली आहूत की गई है, जिसको की सफल बनाने के लिए प्रदेश में जगह-जगह बैठकों का दौर चल रहा है। वहीं इस युद्ध के जीवित जवानों को भी इस रैली में सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की रैली का फर्क, इस रैली का परिवर्तन, इस रैली का बदलाव आगामी विधानसभा चुनाव में सभी को साफ दिखाई देगा। जनता ने मूड बना लिया है वह माफ करने वाली नहीं है बाजपुर के अलावा कहीं और से चुनाव लड़े जाने की संभावनाओं को एक सिरे से खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि बाजपुर उनकी कर्मभूमि है, उन्हें जनता के बीच में बाजपुर में ही रहना है। मुख्यमंत्री के चेहरे के सवाल पर उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में कांग्रेस की सरकार प्रदेश में बनने जा रही है मुख्यमंत्री कौन बनेगा यह पार्टी आलाकमान ने तय करना है।
Related Posts
मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों संग पेयजल आपूर्ति की ली समीक्षा बैठक, ग्रीष्मकाल में जल संकट से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश”
ख़बर शेयर करें -रूद्रपुर- मा0 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वी.सी. के माध्यम से सभी जिलाधिकारियों के साथ पेयजल विभाग,…
कुमाऊं विश्वविधालय के निदेशक विजिटिंग प्रोफेसर निदेशालय प्रॉफ ललित तिवारी ने संपदा अधिकार विषय पर दिया ऑनलाइन व्याख्यान……
ख़बर शेयर करें -नैनीताल- कुमाऊं विश्वविधालय के निदेशक विजिटिंग प्रोफेसर निदेशालय प्रॉफ ललित तिवारी ने जय मिनेश आदिवासी यूनिवर्सिटी राणपुर…
महिला स्वयं सहायता समूह की आजीविका वृद्धि हेतु नगर निगम श्रीनगर द्वारा भागीरथी स्वयं सहायता समूह के स्टाल का विधिवत उद्घाटन……
ख़बर शेयर करें -श्रीनगर- चार धाम यात्रा 2024 के अंतर्गत बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग श्रीनगर गढ़वाल में श्रीयंत्र टापू स्थल पर…
