पेयजल मंत्री पहुंचे काशीपुर,,कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर (सुनील शर्मा) भारतीय जनता पार्टी के तीरथ सिंह रावत सरकार के पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल काशीपुर पहुंचे आशीर्वचन पर पार्टी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया।भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश में नई तेल सिंह रावत सरकार के पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल काशीपुर पहुंचे काशीपुर पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने आम आदमी पार्टी के  नेताओं के द्वारा दिल्ली की तर्ज पर प्रदेश में अपनी सरकार अपनी सरकार आने पर फ्री पानी देने के मुद्दे पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में पानी के स्रोतों में जितना पानी होगा उतना ही वह दे पाएंगे इसलिए फ्री पानी देने के वादे को उन्होंने जनता को बरगलाने वाला वादा बताया। उन्होंने आम आदमी पार्टी को चुनाव वर्ष में बरसाती मेंढक करार दिया। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्ष 2022 के चुनाव के लिए विकास चुनावी मुद्दा होगा। खाना खाके हम निश्चित रूप से पिछले 4 साल में जनता को लुभाने में कामयाब रहे क्योंकि पिछली सरकार के 4 साल के कार्यकाल में जनता से जो वादे किए थे उनको उन्होंने पूरा किया है और इनमें जो कमी रह गई है उन्हें अब अगले बचे हुए कुछ महीनों में पूरा किया जाएगा। त्रिवेंद्र सरकार ने पिछले 4 सालों में अच्छा कार्य किया है और तीरथ सिंह रावत उन्हीं के द्वारा किए गए कार्य को आगे बढ़ा रहे हैं। प्रदेश में नहीं चलो के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी भी इस बात को मानती है कि प्रदेश में छोटी छोटी इकाइयां होने चाहिए जिससे कि जनता की बात अधिकारियों तक अच्छा से पहुंच सके। नए ज़िलव के सवाल पर उन्होंने कहा कि पुनर्गठन आयोग की रिपोर्ट आने के बाद ले चलो की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *