लालकुआं (जफर अंसारी) लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के राजीव नगर बंगाली में पैसों के लेनदेन को लेकर बीती रात दो संप्रदाय के लोगों में जमकर लाठी-डंडे चले घटना में एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए मौके पर पहुंची पुलिस ने एक पक्ष तरफ से मिली मामले कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार राजीव नगर बंगली निवासी रजत ठाकुर पुत्र रामानंन्द ठाकुर के मोहल्ले के ही शहदाब पर 20 हजार रुपए उधार थे। रजत उक्त व्यक्ति से अपने पैसे मांग कर रहा था तो उसने देने से इन्कार कर दिया। दोनों में कहासुनी होने लगी तो उसने बीच-बचाव करना चाहा। इस बात को लेकर शहदाब पक्ष के लोगों ने रजत ठाकुर के घर पर हमला बोल दिया, जिससे वह और उसे दो दोस्त घायल हो गए।इधर घायल रजत ठाकुर ने बताया कि उनके शहदाब पर 20 हजार रुपये उधार थे। वह अपने रुपये मांगने गए तो उसने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ।वही दो संप्रदाय के लोगों में बवाल होने की सूचना मिली तो पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत किया। इस दौरान पुलिस एक आरोपी को पकड़कर कोतवाली भी ले आई
Related Posts
पूर्व प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख भाजपा उत्तराखंड के सौजन्य से लगाया गया निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर…….
ख़बर शेयर करें -कालाढूंगी-कालाढूंगी विधानसभा के अंतर्गत आने वाले गोविंदपुर गढ़वाल में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख…
कर्मचारियों की मांगों को लेकर स्वास्थ्य सचिव से मिली रीजनल पार्टी
ख़बर शेयर करें -राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने स्वास्थ्य विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की पदोन्नति तथा पौष्टिक भत्ता दिए जाने…
सरकार के खिलाफ यूथ कांग्रेस,युवाओं पर किए गए लाठीचार्ज की यूथ कांग्रेस ने की निंदा…
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी-हल्द्वानी में यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने कल हल्द्वानी में पुलिस द्वारा युवाओं पर…
