प्रगतिशील सांस्कृतिक पर्वतीय पैठपड़ाव ने रामलीला कराने के सम्बन्ध में उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

ख़बर शेयर करें -

रामनगर – (उधम सिंह राठौर)     प्रगतिशील सांस्कृतिक पर्वतीय समिति रामनगर में पिछले 47 सालों से लगातार रामलीला का आयोजन होता रहा है। पिछले वर्ष 47 सालों से चली आ रही रामलीला पर 48 वें वर्ष में कोविड की वजह से स्थानीय प्रशासन ने रोक लगा दी थी। प्रगतिशील सांस्कृतिक पर्वतीय समिति पैठपड़ाव ने रामलीला कराने के संबंध में उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। प्रगतिशील सांस्कृतिक पर्वतीय समिति के महाप्रबंधक दिनेश चंद्र सत्यावली ने कहा कि कई वर्षों से रामलीला का आयोजन पैठ पड़ाव रामनगर में किया जाता है, लेकिन पिछले साल कोरोना के कारण रामलीला का आयोजन नहीं हो पाया था  लेकिन अब कुछ महीने से कोरोना पूरे देश में कम हुआ है  और देश राजनीतिक सम्मेलन का भी आयोजन हो रहा है जिसमें हजारों की संख्या में भीड़ एकत्रित हो रही है तो रामलीला का आयोजन क्यों नहीं हो सकता। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की कि हमें रामलीला का आयोजन कराने की अनुमति दी जाए। वही इस विषय में ज्यादा जानकारी देते हुए उपजिलाधिकारी विजय नाथ शुक्ल ने कहा कि हमारे द्वारा उनके आयोजन पर किसी प्रकार की कोई रोक नहीं है , कोविड के नियमों का पालन करते हुए वे रामलीला का आयोजन कर सकते हैं। अब 47 सालों से चली आ रही परंपरा 48 वें साल में टूटी थी अब 49 वर्ष में अब फिर से रामलीला का रामनगर में होगा मंचन। बता दें कि रामनगर की रामलीला को देखने के लिए कुमाऊं और गढ़वाल के लोग भी रामनगर पहुंचते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *