रुद्रपुर – (शादाब हुसैन) भाजपा चुनाव संचालन समिति के प्रदेश सह संयोजक एवं उत्तरांचल पंजाबी युवा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भारत भूषण चुघ ने सब्जी मंडी में खुले नव प्रतिष्ठान नटराज कन्फेक्शनरी का धार्मिक अनुष्ठानों के बीच फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने प्रतिष्ठान स्वामी भूरा व उनके परिजनों को बधाई देते हुए प्रतिष्ठान के उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर महानगर क्षेत्र में उद्योग स्थापित होने के पश्चात जनसंख्या में काफी वृद्धि हुई है। जिससे बाज़ार में लोगों की खाद्य वस्तुओं की मांग बढ़ने लगी है। जिसे देखते हुए यह प्रतिष्ठान लोगों के स्वाद एवं उनकी मांग पर पूरी तरह से खरा उतरेगा। भारत भूषण चुघ ने कहा प्रतिष्ठान में प्रत्येक खाद्य सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखा जाये। प्रतिष्ठान स्वामी भूरा ने बताया कि नव प्रतिष्ठान मे क्व़ालिटी के बिस्कुट, नमकीन, अचार सहित दैनिक उपयोग की अनेक वस्तुएं पूर्ण गुणवत्ता एवं उचित दामों पर ग्राहकों के लिए उपलब्ध रहेंगी। इस मौके पर पार्षद कमला देवी, वृंदा, नंदू, शेर सिंह, अमलेश कोली, प्रेम शंकर कोली सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। इस दौरान कोविड गाइड लाइन का पूरी तरह से पालन किया गया।
Related Posts
लालकुआँ मे प्रशासन ने अमन शांति कमेटी कि बैठक आयोजित की
ख़बर शेयर करें -लालकुआँ (जफर अंसारी) लालकुआँ में प्रशासन द्वारा अमन शांति कमेटी की बैठक कोतवाली प्रांगण में आयोजित की…
यहाँ टेक्सी वाहन पर पहाड़ी से पत्थर गिरने से वाहन चालक की दर्दना मौत,सवारियां सुरक्षित…….
ख़बर शेयर करें -उत्तराखंड- अचानक हुए दर्दनाक हादसे में टेक्सी वाहन चालक की मौत हो गई बदरीनाथ हाईवे पर लगे…
“ऑपरेशन स्माइल” अभियान को सफल बनाने हेतु किया गया समन्वय गोष्ठी का आयोजन…….
ख़बर शेयर करें -पौड़ी-पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड, देहरादून द्वारा जारी दिशा- निर्देशों के क्रम में गुमशुदा बच्चों, महिलाओं, पुरूषों की तलाश…
