काशीपुर (सुनील शर्मा) काशीपुर गैरसैंण की घटना के विरोध में प्रदेश की 70 विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी ने विरोध प्रदर्शन किया। इसी के तहत काशीपुर में भी आप कार्यकर्ताओं ने मौहल्ला किला से विरोध प्रदर्शन का कार्यक्रम शुरू किया और मुख्य बाजार होते हुए एमपी चौक पहुंचकर कार्यक्रम का समापन किया। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक बाली, प्रदेश प्रवक्ता मयंक शर्मा, अमित रस्तोगी एडवोकेट व स. जसपाल सिंह टिल्लू के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता आज दोपहर किला तिराहा पर एकत्र हुए और राज्य सरकार के खिलाफ भारी नारेबाजी करते हुए गैरसैंण की घटना पर विरोध जताते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान दीपक बाली ने कहा कि सरकार जनविरोधी एवं हिटलरशाही रवैया अपनाने में कतई पीछे नहीं है।उन्होंने कहा कि सरकार की हर जनविरोधी सोच एवं नीतियों का आम आदमी पार्टी खुलकर विरोध करती आ रही है और आगे भी करेगी। इस दौरान संजीव शर्मा, अमन बाली, आमिर हुसैन, आयुष मेहरोत्रा, अरुण चंद्रा, डा. विजय शर्मा, मुकेश चावला, राजू भारती, रजनी पाल, अर्जुन, अभिषेक, मदन, ममता शर्मा, फहीम अख्तर, लक्की माहेश्वरी व सुनील आदि सैकड़ों कार्यकर्ता थे।
Related Posts
चौबट्टाखाल तहसील दिवस में 15 शिकायतें दर्ज, मौके पर 04 शिकायतों का हुआ निस्तारण….
ख़बर शेयर करें -पौड़ी – जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देशन में मंगलवार को स्व. ऋषि बल्लभ सुंदरियाल राजकीय महाविद्यालय…
14 वर्ष के बाद काशीपुर आगमन के अवसर पर निकाली गई धर्म शोभायात्रा…
ख़बर शेयर करें -काशीपुर-(सुनील शर्मा) काशीपुर में आज बुधवार को श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन निर्वाण भ्रमणशील मंडल के 14…
इग्नू में प्रवेश का सुनहरा मौका,प्रवेश एवं पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 अगस्त , 2023 तक विस्तारित……
ख़बर शेयर करें -नैनीताल-इग्नू में जुलाई 2023 सत्र के लिए नये प्रवेश हेतु पंजीकरण जारी है जिसकी अंतिम तिथि 10…
