रुद्रपुर –(शादाब हुसैन/शम्मी मैहर) उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका परिषद की पूर्व अध्यक्ष मीना शर्मा ने को ईएसआई हॉस्पिटल का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया इस अवसर पर शर्मा ने हॉस्पिटल मैनेजमेंट कमेटी की जमकर तारीफ की और कहा कि कुछ दिनों में ही जिस तरह से इस हॉस्पिटल को कोरोनावायरस संक्रमण से प्रभावितों के लिए प्रारंभ किया गया है। उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम है। इस अवसर पर उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष मीना शर्मा ने ईएसआई हॉस्पिटल में अपनी सेवाएं दे रहे चिकित्सकों नर्सेज एवं अन्य कर्मचारियों को फूल मालाएं पहनाकर जहां उनका स्वागत किया वही शर्मा ने सभी को अपनी तरफ से मास्क और सेनीटाइजर प्रदान किए और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की इस अवसर पर शर्मा के साथ कांग्रेस नेता अनिल शर्मा राघव सिंह चंद्र अरोरा किशोर शर्मा जेपी सिंह ललित मिगलानी मानिक अरोरा तिलक कपूर राजू गाबा सहित हॉस्पिटल मैनेजमेंट कमेटी के अन्य सदस्य गण भी उपस्थित थे।
Related Posts
श्रीमद्भगवद्गीता जयन्ती के उपलक्ष्य में संस्कृत विभाग द्वारा आयोजित व्याख्यान माला “श्रीमद्भगवद्गीतायम् प्रबन्धनम्”का आयोजन किया गया
ख़बर शेयर करें -नैनीताल- श्रीमद्भगवद्गीता जयन्ती के उपलक्ष्य में संस्कृत विभाग द्वारा आयोजित व्याख्यान माला “श्रीमद्भगवद्गीतायम् प्रबन्धनम्” का आयोजन किया…
हाईकोर्ट ने अभी तक सरकार के राज्य चुनाव आयोग, नगर पालिकाओं के चुनाव का कार्यक्रम अब तक नहीं किया घोषित इस मामले पर की गई सुनवाई……
ख़बर शेयर करें -नैनीताल- नैनीताल उत्तराखंड हाईकोर्ट ने अभी तक सरकार और राज्य चुनाव आयोग को लेकर नगर पालिकाओं के…
आखिरकार प्रशासन ने ली व्यापारियों की बैठक। जाने क्या निकला अतिक्रमण पर समाधान का रास्ता।…
ख़बर शेयर करें -कालाढूंगी-(जुबैर आलम) पुलिस, तहसील प्रशासन द्वारा आए दिन फड़-ठेला व्यापारियों के चालान, फड़ हटाने एवं धमकाने जैसे…
