प्रधानमंत्री के जन्मदिन को मनाया बेरोजगार दिवस के रूप में

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर – (सुनील शर्मा) काशीपुर में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को बेरोजगार दिवस के रुप में मनाया | युवक कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता जसपुर बस स्टैंड के पास एकत्र हुए और बेरोजगारी के रूप में पकौड़े तल कर विरोध प्रदर्शन किया | उन्होंने केंद्र सरकार के विरोध में नारे लगाकर रोजगार देने की मांग की | कार्यकर्ताओं ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने झूठे वादे कर देश को गुमराह किया है और अब हालात ऐसे है कि पूरी दुनिया में भारत बेरोजगारी के मामले में प्रथम श्रेणी पर है | इस मौके पर युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अब्दुल कादिर , युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव अनीस अंसारी, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष प्रभात साहनी , युवा कांग्रेसी नेता सारिम सैफी, वसीम अकरम, एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश महासचिव तौकीर अंसारी ,युवा कांग्रेस के नगर उपाध्यक्ष पारस कपूर, रियासत सैफी, संजय रावत, शाहनवाज शानू, फहीम सैफी ,सुभान सैफी , मोहम्मद इरशाद ताज, अंकुर ,नितिन, विकास और जीशान सैफी शाहबाज सैफी आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहें |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *