रुद्रपुर – (एम सलीम खान) बीते दिनों भारी वर्षा के दौरान आई प्राकृतिक आपदा से प्रभावित तमाम लोगों ने आर्थिक मदद उपलब्ध ना होने से आक्रोशित होकर वार्ड पार्षद सुरेश गौरी का घेराव कर उनसे नगर के अन्य क्षेत्रों में प्रभावित परिवारों को शासन में उपलब्ध कराई जा रही आर्थिक मदद के समान ही उन्हें भी अनेक वार्डों में शासन प्रशासन से सर्वे कराकर प्रभावित परिवारों को आर्थिक मदद के चेक वितरित किये जा रहे हैं। परंतु वार्ड एक मे प्रभावित परिवारों को इससे वंचित किया गया है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। पार्षद गौरी ने रोषित लोगों को बताया कि शासन प्रशासन और आर्थिक मदद के चेक वितरित किए जाने में भारी भेदभाव बरता जा रहा है। आपदा प्रभावित वार्डों में सर्वे कार्य के दौरान भी कई धांधलियां बरती गई है। इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की जायेगी। उन्होंने कहा कि सभी वार्ड वासी का एकजुट होकर इस संबंध में जिलाधिकारी से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपेंगे। सभी परिवारों के भवनों का सर्वे कराकर जलभराव से हुए नुकसान का सही आंकलन पर उपयुक्त आर्थिक मदद उपलब्ध नहीं कराई गई तो उसके खिलाफ आंदोलन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की कथनी और करनी में अंतर स्पष्ट रूप से सामने आ गया है। इस संबंध में कुछ लोगों ने जिलाधिकारी से शिकायत करने के पश्चात जांच की है। उन्होंने बताया कि कुछ भाजपा नेताओं ने अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए यह कार्य किया गया है। जबकि वास्तविक आपदा प्रभावित परिवारों को लाभ से वंचित किया गया। घेराव करने वालों में राजू धीर, संजय सिंह, राम स्नेही, वसीम, जय दत्त भगत, उर्मिला, सुशीला, कमलावती, रामदेव, कविता, सुनैना व सावित्री आदि शामिल थे।
Related Posts
हल्द्वानी में सरार्फा की 02 दुकानों में दिन दहाडे चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार चोरी का माल भी पुलिस ने किया बरामद।
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी – नैनीताल रोड स्थित तनिष्क ज्वैलेर्स और बन्सल ज्वैलेर्स में चोरी की वारदात को अज्ञात चोर…
कार्यबहाली और बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर भगवती श्रमिकों के धरना….
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर-श्रम भवन रूद्रपुर में भगवती प्रोडक्ट लिमिटेड सिडकुल पंतनगर में श्रमिकों की गैरकानूनी लेआफ और छटनी समाप्त…
पुलिस ने 78 पाउच कच्ची शराब के साथ शराब तस्कर को किया गिरफ्तार…….
ख़बर शेयर करें -लालकुआं-ढोराडाम से कच्ची शराब लाकर बिन्दुखत्ता में बिक्री कर रहे शराब तस्कर को पुलिस ने 78 पाउच…
