लालकुआ (जफर अंसारी) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शनी ने लालकुआं कोतवाली में आकर यहां लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए जनता के साथ मधुर व्यवहार बनाने और अपराधों पर पूर्ण रूप से लगाम लगाने के सख्त निर्देश दिए। लालकुआं कोतवाली पहुंची वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शनी ने कोतवाली क्षेत्र में लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए विवेचना अधिकारियों को सख्त दिशा निर्देश दिए।इस दौरान उन्होंने कहा कि कोतवाली एवं चौकी क्षेत्रों में आने वाले फरियादियों के साथ पुलिस नम्रता पूर्वक व्यवहार करें। साथ ही अपराधियों पर नकेल कसने के लिए भी सख्त कार्रवाई होनी आवश्यक है।उन्होंने बीट पुलिसिंग पर जोर देते हुए कहा कि इसे मजबूत बनाने की आवश्यकता है। इस दौरान उन्होंने चोरगलिया थाना क्षेत्र की भी लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की। लगभग 2 घंटा चली समीक्षा बैठक के दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रमोद कुमार शाह, कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार और चोरगलिया थानाध्यक्ष संजय जोशी सहित भारी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद थे। इस दौरान एसएसपी ने कोतवाली परिसर का निरीक्षण किया।
Related Posts
प्रो युगल जोशी को मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत प्लैगरिज्म जांचने का एक्सपर्ट नियुक्त होने पर दी बधाई…..
ख़बर शेयर करें -नैनीताल- प्रो युगल जोशी को मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत प्लैगरिज्म जांचने का एक्सपर्ट नियुक्त…
गाजर घास जागरूकता एवं उन्मूलन सप्ताह कार्यक्रम प्रारम्भ…
ख़बर शेयर करें -पंतनगर- 16 अगस्त 2022। विष्वविद्यालय में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा वित्त पोषित खरपतवार नियंत्रण परियोजना के…
भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट पढ़ें खबर हल्द्वानी से कौन है प्रत्याशी……..
ख़बर शेयर करें -उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 : भाजपा ने राज्य में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में 57 उम्मीदवारों…
