लालकुआं– (नंदन राम आर्य) बढ़ती महंगाई के चलते प्रगतिशील महिला एकता केंद्र ने शहर में जुलूस निकालते हुए सरकार का पुतला फूंका और वस्तुओं और पेट्रोल पदार्थों की ऊंचाई छूती कीमतों के विरोध में नारेबाजी की और रेलवे स्टेशन चौराहे पर सरकार का पुतला फूंक दिया इस अवसर पर महिला एकता केंद्र की नेता बिंदु गुप्ता ने कहा कि सरकार की जन विरोधी इस नीति से आज आम आदमी के सामने 2 दिन की रोटी का भी संकट आ खड़ा ‘ पूंजी पतियों से वफादारी और जनता से गद्दारी ‘ का नारा देते हुए कहा कि जहां एक ओर अडानी अंबानी की तिजोरी दिन प्रतिदिन भर रही हैं वही गरीब के मुंह की रोटी छिनती जा रही है और हालात यह है कि आम जनता मरने को मजबूर है उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने हमारी मांगे नहीं मानी और महंगाई की बढ़ती दरों को कम नहीं किया तो हम आंदोलन को और तेज धारदार करने पर बाध्य होंगे।
Related Posts
वरिष्ठ पत्रकार उमेश पंत का लंबी बीमारी के चलते हुआ निधन……
ख़बर शेयर करें -लालकुआं-वरिष्ठ पत्रकार उमेश पंत का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया वह लीवर की बीमारी से…
बाबा अंबेडकर मानवता धर्म के सबसे बड़े प्रवर्तक और महान समाज सुधारक: रेखा आर्या
ख़बर शेयर करें -देहरादून- बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती की पूर्व बेला पर रविवार को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने…
नौकरी का झांसा देकर ढाई लाख रुपये ठगी करने का आरोपी कुंडा पुलिस की गिरफ्त में…
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) काशीपुर-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार जिले में चल रहे विभिन्न अपराधो की रोक थाम…
