बाला जी पावन धाम मंदिर का वार्षिकोत्सव मनाया

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर – (सुनील शर्मा) काशीपुर में बालाजी पावन धाम मंदिर का 20 वां वार्षिकोत्सव कोविड के नियमों के पालन के बीच बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर मंदिर में सुबह से ही काफी चहल-पहल रही। इस दौरान पूजा पाठ एवं सुंदरकांड के आयोजन के साथ बालाजी महाराज की आरती और प्रसाद का भोग लगाया गया। दरअसल काशीपुर के मोहल्ला लाहौरियान में आज से 20 साल पूर्व आज ही के दिन श्री बालाजी पावन धाम मंदिर की स्थापना की गई थी। तब से लेकर आज तक प्रत्येक वर्ष श्री बालाजी पावन धाम मंदिर का वार्षिकोत्सव लगातार मनाया जाता रहा है।

इसी के तहत आज श्री बालाजी पावन धाम मंदिर का 20 वां वार्षिकोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। मंदिर कमेटी के पदाधिकारी नरेश कुमार के मुताबिक आज सुबह से ही मंदिर में काफी चहल-पहल रही इस दौरान पूजा पाठ का आयोजन किया गया साथ ही शाम 3:00 बजे से सुंदरकांड के पाठ का भी आयोजन किया गया जिसके बाद बालाजी महाराज की आरती तथा बाद में भंडारे के रूप में प्रसाद का वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *