लालकुआँ (जफर अंसारी) प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बिन्दुखत्ता में पिछले लगभग एक पखवाड़े से बिना डॉक्टर के अस्पताल चल रहा है अस्पताल में जहाँ पहले से स्टाफ का भारी टोटा है उसके बावजूद भी चिकित्साधिकारी को बिन्दुखत्ता से हटा कर मोटाहल्दू चिकित्सालय का कार्य सौप दिया गया है जिससे सैकड़ो लोग बिना डॉक्टर के अस्पताल से वापस लौट रहे है वही स्वास्थ्य केन्द्र में तैनात एक फार्मासिस्ट ही दवाइयों के साथ ही मरीजो का स्वास्थ्य परीक्षण भी कर रहे है । आपको बता दें कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बिन्दुखत्ता में होम्योपैथिक डॉक्टर भी तैनात है जो कि पिछले कई दिनो से छुट्टी पर गये है जिससे होम्योपैथिक औषधि के मरीजो को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है वही अस्पताल में कुल 6 कर्मचारी तैनात है जिसमे से सिर्फ 3 ही कर्मचारी अस्पताल में पहुँच रहे है यही नही सरकारी अस्पताल में एक भी वार्ड बॉय नही होने से अस्पताल कर्मियों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है ।
Related Posts
रामपुर रोड स्थित सोनिया होटल मे सम्पन्न हुआ रुद्रपुर शाखा का दायित्वग्रहण समारोह…….
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर- भारत विकास परिषद, रुद्रपुर शाखा का दायित्वग्रहण समारोह रामपुर रोड स्थित सोनिया होटल मे सम्पन्न हुआ।…
कालाढूंगी में भीषण सड़क हादसा: तीन बाइकों की टक्कर के बाद लगी आग, दो की दर्दनाक मौत, दो गंभीर घायल….
ख़बर शेयर करें -कालाढूंगी। कालाढूंगी-हल्द्वानी मार्ग पर वन निगम के पास शनिवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में तीन बाइकों…
रुड़की: साइकिल सवार दो मासूमों को कार ने रौंदा, मौके पर ही हुई दोनों की मौत
ख़बर शेयर करें -रुड़की – रुड़की में सड़क पर साइकिल चला रहे दो मासूमों को एक कार सवार ने रौंद…
