लालकुआं – (नंदन राम आर्य) लालकुआं के निकटवर्ती क्षेत्र बिन्दूखत्ता में स्थित हरीश पंवार मेमोरियल पब्लिक स्कूल नर्सरी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पवन कुमार चौहान ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के साथ दोनों महा पुरुषों की तस्वीरों पर पुष्पार्पण किया । इस दौरान भाजपा नेता पवन चौहान ने अपने भाषण में कहा कि 2 अक्तूबर का दिन बड़ा महान है। इस दिन दो महान हस्तियों का जन्म हुआ था | राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हम 152 वीं वर्षगांठ मना रहे हैं गांधीजी की बदौलत भारत देश का नया सपना साकार हुआ और देश को नया आयाम दिया। उन्होंने कहा वे एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे | उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन, नमक कानून आंदोलन, सविनय अवज्ञा आंदोलन, भारत छोड़ो आंदोलन के माध्यम से देश को आजाद कराने में अहम भूमिका निभाई | उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते हुए कार्यक्रम को सफल होने से सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर विजयी टीम को भी उन्होंने सम्मानित किया |
Related Posts
पुलिस ने 78 पाउच कच्ची शराब के साथ शराब तस्कर को किया गिरफ्तार…….
ख़बर शेयर करें -लालकुआं-ढोराडाम से कच्ची शराब लाकर बिन्दुखत्ता में बिक्री कर रहे शराब तस्कर को पुलिस ने 78 पाउच…
मुख्यमंत्री कार्यालय में लगी आग,मुख्य सचिव ने दिए जांच के आदेश
ख़बर शेयर करें -देहरादून-उत्तराखंड मुख्यमंत्री कार्यालय में लगी आग से हड़कंप मच गया। मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने मामले में…
साधु संतों ने 108 बाल कन्याओं का पूजन कर मां से कोरोना महामारी के खात्मे की करी प्रार्थना
ख़बर शेयर करें -हरिद्वार (वंदना गुप्ता) नवरात्रों में अष्टमी और नवमी के दिन कन्या पूजन का विशेष महत्व माना जाता…
