रुद्रपुर (एम सलीम खान) पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को ध्वस्त करते हुए चोरों ने बंद घर में लाखों रुपए के सामान पर हाथ साफ कर दिया। यहां टार्जिट कैंप क्षेत्र में एक घर को चोरों ने अपना निशाना बनाया और जेवरात और नगदी सहित लाखों रुपए के सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय घर के लोग एक विवाह समारोह में बाहर गए हुए थे। खबर के अनुसार आनंद विहार निकट तीन पानी थाना ट्रांजिट कैंप निवासी त्रिलोक सिंह रावत ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 21 नवंबर को वह परिवार सहित अपने चचेरे भाई की शादी में हल्द्वानी गए हुए थे। घर में उनकी बड़ी बेटी अकेली थी जो शाम को बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने के बाद देव होम्स स्थित अपनी एक आंटी के यहां चली गई और रात को वहीं पर रुक गई। दूसरे दिन सुबह जब वह दोपहर में खराई तो घर का ताला टूटा हुआ पड़ा था। रावत कमरे का सारा सामान उथल-पुथल पढ़ा हुआ था। चोर सोने के कुंडल दो तोले का सोने का हार आधा तोले का मांग टीका आधा तोले की सोने की चैन एक मंगलसूत्र अंगूठी और चांदी के सिक्के पायल व 50 रुपए की नकदी ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष ट्रांजिट कैंप धीरेन्द्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
Related Posts
भाजपा महिला मोर्चा के दो दिवसीय कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष………
ख़बर शेयर करें -काशीपुर-(सुनील शर्मा) काशीपुर में रविवार को भाजपा महिला मोर्चा के दो दिवसीय कार्यक्रम में शिरकत करने के…
पुरानी योजनाओं को नए कलेवर में पेश कर -हल्द्वानीवासियों को झुनझुना थमा गए मोदी,सपा जिलाध्यक्ष ने साध निशाना
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष डिंपल पांडे ने प्रधनमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 30 दिसम्बर को हल्द्वानी रैली…
मकान का पुनर्निर्माण कार्य के चलते छत गिरने से हुई श्रमिक की हुई दर्दनाक मौत
ख़बर शेयर करें – लालकुआं – (नंदन राम आर्य) लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के हल्दुचौड़ स्थित शिवपुरी इलाके में निर्माणाधीन मकान…
