रुद्रपुर-(एम सलीम खान) बैटरी चोरी के मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों को रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी की दो बैटरी भी बरामद की है। वही पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है। बता दें कि इस मामले में पुलिस ने पहले ही दो आरोपियों को जेल भेज दिया था। वही दो अन्य आरोपी तेजराम और विक्की फरार चल रहे थे। सोमवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आजाद नगर टाजिट कैम्प निवासी तेजराम व विक्की निवासी आवास विकास को अटरिया तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया इस दौरान पुलिस टीम में रुद्रपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह राठौर, वरिष्ठ उपनिरीक्षक सतीश कापड़ी,उप निरीक्षक महेंद्र कुमार, सिपाही आसिफ हुसैन व आज़म खान शामिल हैं।
Related Posts
आईसीआईसीआई बैंक मैं तीन छात्राओं का रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर हुआ चयन….
ख़बर शेयर करें -काशीपुर में सत्य चंद्र गुड़िया मार्ग पर स्थित चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर में 3 नवंबर…
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रिखणीखाल में थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल के द्वारा स्वास्थ्य कर्मियों के साथ की गई सुरक्षा संगोष्ठी…..
ख़बर शेयर करें -रिखणीखाल- थाना रिखणीखाल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रिखणीखाल में थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल के द्वारा स्वास्थ्य कर्मियों के साथ…
इनोवेशन इनक्यूबेशन सेन्टर, कुमाऊं में हुई विश्वविद्यालय नैनीताल की काउंसिल बैठक…..
ख़बर शेयर करें -नैनीताल- इनोवेशन इनक्यूबेशन सेन्टर, कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल की काउंसिल बैठक हुईं आयोजित आज दिनांक 19/10/2023 को कुमाऊं…
