रुद्रपुर – (शादाब हुसैन) गदरपुर के ब्लॉक कार्यालय में ग्राम प्रधानों द्वारा चलाए जा रहे धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में रुद्रपुर से भी वरिष्ठ कांग्रेस जनों ने पहुंचकर ग्राम प्रधानों को अपना पूर्ण समर्थन दिया और उनके साथ धरने में बैठे इससे पूर्व रुद्रपुर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जगदीश तनेजा, रुद्रपुर नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन मीना शर्मा और उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष मीना शर्मा, निगम पार्षद मोहनखेड़ा, एनएसयूआई के महानगर अध्यक्ष चेतन भट्ट, नितिन कुमार, नरेश शर्मा, दीपक नेगी, ओम प्रकाश और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता किशोर कुमार, अनिल शर्मा आदि ने धरना स्थल पर पहुंचकर ग्राम प्रधानों से मुलाकात की और उनके साथ उनकी मांगों के समर्थन में धरने पर बैठे इस अवसर पर कांग्रेस जनों ने प्रधान संघ के अध्यक्ष गुरविंदर सिंह को अपनी तरफ से समर्थन पत्र सौंपा और विश्वास दिलाया कि उनकी हर समस्या के समाधान के लिए वे उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे बाद में कांग्रेस जन ग्रामीण विकास अधिकारी एलडी जोशी के पास भी गए और उनसे आग्रह किया कि ग्राम प्रधानों की समस्याओं का त्वरित निराकरण कराने में प्रयास करें इस अवसर पर ग्राम प्रधान चौधरी इंद्रपाल सिंह, ग्राम प्रधान केतन, ग्राम प्रधान शोभा, विमला, कविता, संजीत विश्वास, मुकेश राणा, मुकेश बाला, विक्रम सिंह, महेंद्र सैनी, मधु विश्वास, बिशन सिंह, शराफत अली, मंसूरी सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल शर्मा, शैलेंद्र शर्मा आदि उपस्थित थे
Related Posts
हल्द्वानी स्थित स्वराज आश्रम पहुंची मीना शर्मा,4 सितंबर को होने वाली महारैली के संदर्भ में की विस्तृत चर्चा….
कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं सहित कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रैली को सफल बनाने के लिए मीना शर्मा ने रणनीति पर…
नकली दवाईयां बनाने की अवैध फैक्ट्री का पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए 10 लोगो को किया गिरफ्तार
काशीपुर–(सुनील शर्मा) कूंडा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक मकान में नकली दवाईयां बनाने की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर…
भाजपा बना रही महिलाओ को सशक्त व स्वावलंबी – भावना
रुद्रपुर- जनवरी– भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री भावना माहरा ने कहा कि भाजपा ने आर्थिक व सामाजिक रूप से…
