बढ़ती महंगाई व बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के विरोध में कांग्रेस का उपवास

बढ़ती महंगाई व बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के विरोध में कांग्रेस का उपवास

    कालाढूंगी। (ज़ुबैर आलम)

     संपर्क- 9627180089

कालाढूंगी।(ज़ुबैर आलम) बढ़ती महंगाई व बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के विरोध में कांग्रेसी सांकेतिक उपवास पर बैठे। उन्होंने कहा कि सरकार राहत और स्वास्थ्य, दोनों ही मोर्चों पर फेल साबित हुई है। बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं की वजह से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आहवान पर कालाढूंगी में कांग्रेस कार्यकर्ता सांकेतिक उपवास पर बैठे। वक्ताओं ने कहा कि आज प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं पूर्ण रूप से ध्वस्त हो चुकी है, हजारों लोग बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं की वजह से परेशान हैं।

बढ़ती महंगाई व बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के विरोध में कांग्रेस का उपवास

कहा कि  सरकारी अस्पतालों में किसी प्रकार की कोई सुविधा नहीं है जिसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। महंगाई अपने चरम सीमा पर है जिससे व्यापारी ,ट्रांसपोर्टर ठेली वाला, मजदूर हर वर्ग परेशान है। उपवास के दौरान पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष दीपचंद सती, नगर अध्यक्ष वकील अहमद, पार्षद हरीश मेहरा, जलीस अहमद, नदीम अहमद, ताहिर कादरी, मोहम्मद उमर, मसरूफ इलाही, मोहम्मद फैजान, मतीन अहमद समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। उपवास में कोविड गाइडलाइन का पालन किया गया।