भव्य मूर्ति के साथ चौक का किया लोकार्पण राम भक्ति का बना माहौल,,साधु संत और स्थानीय निवासी उत्साहित आए नजर |

ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार (वंदना गुप्ता) अयोध्या में भगवान श्री राम का भव्य मंदिर अब बनने वाला है उसे पहले योगी सरकार ने अयोध्या में भगवान राम की भव्य प्रतिमा स्थापित की आज धर्म नगरी हरिद्वार में भी भगवान राम की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई भगवान राम के नाम से श्री राम चौक का लोकार्पण मेला अधिकारी दीपक रावत और जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी अवधेशानन्द गिरि महाराज ने ज्वालापुर रेलवे पुलिस चौकी के सामने किया इसको लेकर संत समाज और हरिद्वार के लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला वही कुंभ मेले से पहले मेला प्रशासन द्वारा हरिद्वार में 11 और चोको का सौंदर्यीकरण किया जाएगा श्री राम चौक का लोकार्पण होने से संत समाज भी काफी उत्साहित नजर आए जूना अखाड़े के आचार्य महामण्डलेश्वर अवधेशानन्द गिरि का कहना है कि श्री राम चौक के लोकार्पण से मैं काफी उत्साहित हूं यहां पर एक अलग ही राम भक्ति का माहौल देखने को मिल रहा है और ऐसा लग रहा है कि अब हरिद्वार कुंभ मेले के लिए पूरा तैयार है संत समाज चाहता है कि जिस तरह से इसचौका सौंदर्यीकरण किया गया वैसे ही हरिद्वार के सभी क्षेत्र सजने चाहिए और बाहर से आने वाले अतिथियों के लिए अलग ही उत्साह हरिद्वार के लोगों में होना चाहिए श्री राम चौक का लोकार्पण होने के बाद अब हर तो इस चौक पर नित्य भगवान श्री राम की पूजा अर्चना होगी श्री राम चौक सेवा समिति के अध्यक्ष राकेश मल्होत्रा का कहना है कि श्री राम की प्रतिमा लगने से सभी लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है समिति द्वारा इस चौक पर साफ सफाई की पूरी व्यवस्था की जाएगी ऐसा नहीं होने दिया जाएगा की मूर्ति लगने के बाद यहां पर किसी भी प्रकार की गंदगी हो हर रोज यहां पर भगवान श्री राम की पूजा अर्चना की जाएगी कुंभ मेला प्रशासन कुंभ मेले से पहले तमाम चौक चौराहे के सौंदर्यीकरण के कार्य में लगा हुआ कुंभ मेला अधिकारी दीपक रावत का कहना है कि श्री राम चौक का लोकार्पण आज किया गया है इसके साथ ही मेला प्रशासन द्वारा हरिद्वार में 11 और चौक का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा और उनपर कार्य भी किया जा रहा है सौंदर्यीकरण के साथ सभी चौक पर भव्य लाइटिंग भी की जाएगी श्री राम चौक का लोकार्पण होने से हरिद्वार के साधु संत और स्थानीय निवासी काफी उत्साहित नजर आए और चौक के लोकार्पण में माहौल भी राम भक्ति का बन गया इसके साथ ही मेला प्रशासन द्वारा हरिद्वार के तमाम चौक के सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है जिससे हरिद्वार भव्य और सुंदर नजर आए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *