भाजपा अल्पसंख्यक कुमाऊं संयोजक परवेज खान ने दी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बधाई

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर –  (शादाब हुसैन)  भाजपा अल्पसंख्यक कुमाऊं संयोजक परवेज खान ने दी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बधाई उन्होंने कहा सन 2000 मैं उत्तराखंड बनने के बाद कुमाऊ के दूसरे मुख्यमंत्री के रूप में और उत्तराखंड के उधम सिंह नगर से पहली बार जो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बनाए जाने पर केंद्रीय कार्यकारिणी सभी वरिष्ठ पदाधिकारी माननीय नरेंद्र मोदी माननीय अमित शाह माननीय जेपी नड्डा का उधम सिंह नगर और पूरे कुमाऊं की तरफ से तहे दिल से हार्दिक अभिनंदन करता हु और पूरी केंद्रीय कार्यकारिणी का तहे दिल से शुक्रगुजार हु उधम सिंह नगर की जनता को मुख्यमंत्री के रूप में कर्मठ जुझारू ईमानदार और साफ-सुथरी छवि वाला मुख्यमंत्री केंद्रीय हाईकमान ने दिया और भाजपा का कुमाऊं संयोजक होने के नाते मैं केंद्रीय कार्यकारिणी का तहे दिल से शुक्रगुजार हूं कि हाईकमान ने उधम सिंह नगर की जनता को और यहां के विधायकों को एक मुख्यमंत्री के रूप में राज्य की सत्ता सौपकर यह साबित कर दिया कि पहाड़ और प्लेन का कोई भेदभाव नहीं है और हमेशा से पहाड़ और प्लेन कि खाई गहरा करने वाली कांग्रेस के मुंह पर अब कोई जवाब नहीं है क्योंकि हर बार कांग्रेस के और कुछ छोटे भैया नेताओं के मुंह पर प्लेन और पहाड़ की अपेक्षाओं की बात कहीं जाती रही है लेकिन केंद्रीय कार्यकारिणी ने साबित कर दिया  प्लेन और पहाड़ का कोई भेदभाव नहीं है और उसके लिए सब एक समान हैं विकास की बात तो भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें हर वर्ग हर समाज का मान सम्मान और विकास किया गया है और किया जा रहा है माननीय नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को मजबूती मिली है और आने वाले 2022 में फिर उत्तराखंड के अंदर भाजपा की पूरी बहुमत से सरकार हम लोग बनाएंगे यह मेरा दावा है क्योंकि माननीय नरेंद्र मोदी के नेतृत्व से हमारे देश की यह बड़ी-बड़ी समस्याएं थी माननीय नरेंद्र मोदी ने उसको बड़ी सहनशीलता से हल किया है अमेरिका चीन बड़े-बड़े देश कोरोना महामारी के चपेट में आने के बाद उनकी आर्थिक स्थिति पूरी तरीके से डगमगा गई लेकिन माननीय नरेंद्र मोदी ने कभी भी अपने देश को और अपने आप को देखने नहीं दिया और पूरी मजबूती के साथ कोरोना महामारी का डटकर मुकाबला किया यह सबसे बड़ी भाजपा की अपनी एक प्राथमिकता है और विकास के मुद्दे पर भाजपा ने हमेशा विजय प्राप्त की है और हमेशा विजय प्राप्त करती रहेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *