भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न,,जमकर की आतिशबाजी

ख़बर शेयर करें -

लालकुआ (वंदना गुप्ता) मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के मंत्रिमंडल गठन के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिंदुखत्ता क्षेत्र में जश्न मनाया जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिष्ठान वितरण करते हुए जमकर आतिशबाजी की साथ ही तीरथ सिंह रावत कैबिनेट के विस्तार पर खुशी का इजहार करते हुए एक दूसरे को बधाइयां दी ।इस दौरान पूर्व राज्यमंत्री हेमंत द्विवेदी ने कहा कि भाजपा संगठन में परिवर्तन प्रकृति का नियम है जिसके तहत नए मुख्यमंत्री और उनकी कैबिनेट विस्तार के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उर्जा के साथ कार्य किया जाएगा साथ ही विकास की गंगा को और अधिक तेजी के साथ बढ़ाया जाएगा वही उन्होंने बंशीधर भगत सहित पूरे कैबिनेट विस्तार पर शुभकामनाएं देते हुए सभी कैबिनेट मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद जिन्दाबाद के नारे लगाये इस दौरान दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने तीरथ जिंदाबाद के नारे लगाए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *