रुद्रपुर– (एम. सलीम खान) पिछले दिनों आई आपदा के कारण शहर की तमाम कॉलोनी में रहने वाले हजारों लोग आई इस बाढ़ आपदा से प्रभावित हुए। जिसको लेकर सरकार लगातार उनकी मदद के लिए प्रयास कर रही है। जिसके चलते गांधी कॉलोनी में भाजपा के वरिष्ठ नेता विकास शर्मा ने वार्ड के पार्षद सौरव शर्मा के साथ मिलकर आपदा पीड़ित प्रभावितों को मुख्यमंत्री राहत कोष के चेकों का वितरण किया ।भाजपा नेता विकास शर्मा ने कहा कि सरकार इस आपदा को लेकर बेहद गंभीर है और सरकार का हर संभव प्रयास है कि हर पीड़ित को मदद दी जाए ।उन्होंने कहा कि स्वयं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रपुर शहर का निरीक्षण किया, जिसके बाद तमाम सरकार और प्रशासनिक मशीनरी को चौकस किया। उसके बाद से लगातार हर मोहल्ले में जाकर आपदा प्रभावितों से मुलाकात की जा रही है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। विकास शर्मा ने कहा कि प्रत्येक वार्ड का भ्रमण कर सरकार की चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी जा रही है। इस दौरान भवानी देवी ,आयशा बेगम ,मुन्नी, जमीला, रियासत, नाजिम खान, मेहताब ,सायरा ,फिरासत अली, तस्लीम जहां, गजराज ,महिपाल, रेखा ,ममता रस्तोगी ,नजमा, मोबीन ,नीमा खान, कांता देवी, दीप चंद्र पाल ,रणवीर सिंह ,नीरज ,गुलफाम, फरीद आशा ,समीर ,शाहिद सहित दर्जनों लोगों को सीएम राहत कोष से चेक वितरित किए गए।
Related Posts
हथियारों की तस्करी करने आए तीन युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार…
ख़बर शेयर करें -एक पिस्टल, पांच तमंचे और 84 कारतूस बरामद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी ने किया खुलासा…
पुलिस ने डॉक्टर की हत्या के तीन आरोपीयो को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली…..
ख़बर शेयर करें -हरिद्वार- बहादराबाद थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। पैरों में पुलिस की गोली…
सपा ने शहीदों को याद कर मनाई दिवाली, हल्द्वानी शहीद पार्क में दीप जलाकर शहीदों को किया नमन।
ख़बर शेयर करें – हल्द्वानी (गुलिस्ता खान) नैनीताल रोड स्थित शहीद पार्क में सपा जिलाध्यक्ष डिंपल पाण्डे के नेतृत्व में…
