हल्द्वानी – (ज़फर अंसारी) भाजपा के उत्तराखण्ड प्रदेश प्रभारी दुष्यन्त गौतम ने कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के विरोध में यूथ काग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा भड़का| जिसके विरोध में मंगलवार को हल्द्वानी कोतवाली में कार्यकर्ताओं ने तहरीर देकर तत्काल मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। यूथ कांग्रेस प्रदेश के महासचिव हृदयेश कुमार आर्या ने कहाँ बीजेपी प्रदेश प्रभारी ने काग्रेस के राष्ट्रवादी नेता राहुल गांधी पर की गई अभद्र टिप्पणी शर्मनाक है इस पर पुलिस तत्काल मुकदमा कर कानूनी कार्यवाही करे जिससे ऐसी भाषा पर रोक लग सके। कांग्रेस जिला महामंत्री हेमन्त साहू ने कहा भाजपा के प्रदेश प्रभारी का मानसिक संतुलन खराब हो गया है उनको इलाज की सख्त जरूरत है | उनके इस बयान से भाजपा का असली चरित्र जनता के सामने आ गया है। इस मामले से करोड़ों युवाओ की भावनाएं आहत हुई है। भाजपा नेताओं को इस मामले के लिए सार्वजनिक माफ़ी माँगनी चाहिए। तहरीर सोंपने वालो में प्रमुख रूप से विशाल भारती, रवि आर्या, अजंय साह, पंकज अधिकारी, राहुल सिडोडी, प्रवेश अंसारी, सचिन टम्टा, अभिषेक आर्या समेत तमाम युवा कांग्रेस कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।
Related Posts
कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक राहुल बने रहेंगे अध्यक्ष,पांच राज्यों में कांग्रेस की हार के बाद हुई बैठक..
ख़बर शेयर करें -नई दिल्ली पांच राज्यों में हार के बाद कांग्रेस कार्य समिति की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक…
सिर्फ वायदे नहीं रूद्रपुर का होगा कायाकल्पः विकास शर्मा
ख़बर शेयर करें -रूद्रपुर- भाजपा मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा ने वार्ड नंबर 12 और 13 के दूधिया मंदिर कालोनी, रेशमबाड़ी…
कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ नैनीताल कूटा ने पाइन्स निवासी बची सिंह बिष्ट के निधन पर किया गहरा दुख व्यक्त……
ख़बर शेयर करें -नैनीताल- कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ नैनीताल कूटा ने संस्कृत विभाग डीएसबी परिसर में कार्यरत तथा पाइन्स निवासी …
