कालाढूंगी (जफर अंसारी) कालाढूंगी उत्तराखंड सरकार द्वारा आवास विकास सलाहकार परिषद के प्रथम बार कालाढूंगी आगमन पर कार्यकताओ ने उनका फूलमालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया और साथ ही मिष्ठान वितरण भी किया गया। जैसे ही तरुण बंसल कालाढूंगी डाकबंगला और कालाढूंगी मुख्य चोरहे पर पहुँचे तभी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए भाजपा नेता तरुण बंसल ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि है और यह पार्टी परिवादवाद नहीं बल्कि परिवार भाव से कार्य करती है। उन्होंने कहा कि एक निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में उन्हें पार्टी ने जो बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, उसका सही ढंग से निर्वाह करते हुए वह पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मान और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। यहां पहुंचने पर तरूण बंसल का नगर मंडल महेंद्र दिगारी, तारा पांडेय दीवान बिष्ट, कैलाश बुधलाकोटी, गोपाल बुधलाकोटी, महमूद हसन बंजारा, अखलेश वर्मा, सुच्चा सिंह, लक्ष्मण सिंह देउप, विनोद, सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल माला पहनाकर एवं बुके देकर उनका सम्मान किया।
Related Posts
केबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत के पौड़ी पहुंचने पर दिया गया ज्ञापन….
ख़बर शेयर करें -पौड़ी- केबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत के पौड़ी पहुंचने पर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली सयुंक्त मोर्चा…
हल्द्वानी: छात्रों को मिला करियर चुनने का गुरु मंत्र, ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी परिसर में कैरियर गाइडेंस सेमिनार का आयोजन….
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी – स्थित ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के परिसर में 26 अप्रैल को कैरियर गाइडेंस सेमिनार का…
जलभराव कि समस्या का होने जा रहा है समाधान,, क्षेत्र के लोकप्रिय नेता हरेन्द्र बोरा द्वारा किया जा रहा समाधान
ख़बर शेयर करें -लालकुआं (जफर अंसारी) विगत लम्बे से नगीना कालोनीवासियों के लिऐ नसूर बन चुके जलभराव कि समस्या का…
