भारत और न्यूजीलैंड के मैच पर सट्टा लगाने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर (एम सलीम खान) धंधा है पर गन्दा यह भारत और न्यूजीलैंड के मैच पर सट्टा लगाने वाले चार आरोपी गिरफ्तार (पुलिस ने कार, स्कूटी,एल ई डी व मोबाइल फोन सहित नकदी बरामद की)-(आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया) खटीमा ऊधम सिंह नगर के खटीमा क्षेत्र के झनक ईया पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने एक अभियान के तहत भारत और न्यूजीलैंड के मैच पर सट्टा लगाने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कार, स्कूटी,एल ई डी, मोबाइल फोन और दो लाख रुपए नगद बरामद किए हैं। थाना प्रभारी दिनेश फत्र्याल के नेतृत्व में एस ओ जी व पुलिस टीम ने अभिनयान चलाकर राजीव नगर पकड़िया में भारत और न्यूजीलैंड मैच पर सट्टा लगाने वाले शिव कालौनी निवासी राजीव सक्सेना, सागर सोनकर अमाउ निवासी मनोज मेहरा व खेतलसडा निवासी उपेन्द्र सोनकर को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी दिनेश फत्र्याल ने बताया कि पुछताछ में उन्होंने बताया कि वह विशाल,नवलदीप निवासी सिसैया व खटीमा निवासी दिगंबर के साथ मिलकर सट्टा का काम चलते हैं। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। टीम में एस ओ जी प्रभारी कमलेश भट्ट, शंकर सिंह , सुरेन्द्र सिंह, देवेंद्र मेहता, भूपेंद्र सिंह, राजेंद्र कश्यप,प्रेम प्रकाश आदि शामिल हैं।‌

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *