भारत को जल्द मिलेगी अमेरिका की मॉडर्ना की कोरोना वैक्सीन, जानिए कितने में पड़ेगा एक टीका

ख़बर शेयर करें -

भारत- कोविड 19 वायरस भारत में ही नहीं पूरी दुनिया में कहर बरपा रहा है। देश और दुनिया में वायरस के इलाज के लिए कई टीकों पर काम चल रहा है। आपको बता दें की कई कंपनियों ने टीका बना लेने का दावा किया है। ऐसी ही एक कंपनी है अमेरिका की मॉडर्ना, कंपनी का ने दावा किया है कि यह वैक्सीन कोरोना वायरस पर 94.5 फीसदी असरदार है। भारत भी वैक्सीन के लिए अमेरिका की मॉडर्ना के संपर्क में है। कंपनी के सीईओ स्टीफन बैंसल ने शनिवार को कहा कि खुराक के हिसाब से एक वैक्सीन के लिए केंद्र सरकार को 25-37 डॉलर (1,854.07- 2,744.02 रुपये) की राशि का भुगतान करना पड़ेगा। वही स्टीफन बतया की उनके टीके की कीमत फ्लू के टीके की बराबर है, जिसकी किमत  10 से 50 डॉलर (741.63 से 3,708.13 रुपये) के बीच है।

94.5 प्रतिशत असरदार है वैक्सीन

मॉडर्ना ने कहा है तीसरे चरण के क्लिनिकल ट्रॉयल के अंतरिम डाटा के आधार पर वैक्सीन 94.5 प्रतिशत तक कोविड-19 को रोकने में प्रभावी है। इसके साथ ही यह दूसरी ऐसी वैक्सीन डेवलपर बन गई है, जिसके टीके के नतीजे किसी भी कंपनी से ज्यादा हैं। मॉडर्ना की वैक्सीन फाइजर और बायोएनटेक के बाद आई है। एमआरएनए-1273 नाम से विकसित किए गए इस टीके को जल्द ही बाजार में उतारने की तैयारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *