हरिद्वार (वंदना गुप्ता) कनखल संन्यास मार्ग स्थित स्वामी विवेकानंद मिशन के पंडाल में भीषण आग लगने से पंडाल कुछ ही मिनटों में जलकर पूरी तरह से राख्र हो गया सूचना पर पहुंची दमकल की चार गाड़ियों ने बामुश्किल आग पर काबू पाया शाही स्नान होने के कारण पंडाल में कुछ ही कर्मचारी मौजूद थे जिस कारण से कोई जन हानि नहीं हुई संन्यास मार्ग स्थित आर्य इण्टर कालेज के कैंपस में स्वामी विवेकानंद मिशन का शिविर लगा हुआ था पंड़ाल में अचानक आग लग गयी चंद मिनटों में ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते पंड़ाल जलकर पूरी तरह से राख हो गया पंड़ाल में रखे सिलेंडरों के आग पकड़ लेने से आग विकराल हो गयी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक सब कुछ जलकर राख हो गया था आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
Related Posts
लालकुआं के हल्दूचौड में आयोजित की गई रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक……
ख़बर शेयर करें -लालकुआं- लालकुआं के हल्दूचौड में हल्दूचौड़ स्थित प्राईमरी पाठशाला में श्री रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों की एक…
आप प्रत्याशी नंदलाल के समर्थन में सड़कों पर उतरी दिल्ली विधानसभा की डिप्टी स्पीकर राखी बिरला- बोली आप सत्ता में आई तो होगा दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखंड का विकास…
ख़बर शेयर करें -संवाददाता-एम सलीम खान रुद्रपुर – आम आदमी पार्टी के रुद्रपुर विधानसभा सीट से प्रत्याशी नंदलाल प्रसाद के…
कुमाऊं विश्वविद्यालय से कॉमर्स में डॉ. मेराज को डॉक्टरेट, माता-पिता और गुरु जनों का जताया आभार….
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी – डॉ. मेराज को कुमाऊं विश्वविद्यालय से कॉमर्स विषय में डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई।…
