काशीपुर (सुनील शर्मा) काशीपुर। श्री भैरव अष्टमी उत्सव के उपलक्ष में आज चैती मंदिर परिसर में माता की चौकी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रृद्धालुजनों ने उपस्थिति दर्ज कराकर माँ भगवती का आशीर्वाद लिया। पूर्वान्ह प्रारंभ हुए कार्यक्रम में माँ भगवती की ज्योत प्रज्ज्वलित होने के उपरांत सुप्रसिद्ध भजन गायकों ने अपनी मधुर आवाज में भजन प्रस्तुत किये। इस बीच क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आशीष अरोरा बॉबी ने माँ भगवती के दर्शन कर नारियल-चुनरी व प्रसाद अर्पित कर माँ भगवती का आशीर्वाद लिया। इस दौरान आशीष अरोरा बॉबी ने कहा कि शक्ति स्वरूपा माँ भगवती की कृपा सभी पर बनी रहे, ऐसी उनकी कामना है। उन्होंने क्षेत्र की खुशहाली व उन्नति की भी कामना की। इस दौरान आशीष अरोरा बॉबी के साथ उमेश जोशी एडवोकेट, जयसिंह गौतम, मोहित चौधरी, जसवंत सिंह ग्वाल, संजय ठाकुर, गुरनाम सिंह, मनोज शर्मा गुड्डू, चंद्रशेखर प्रजापति, मंसूर अली मंसूरी व विपिन राजा आदि भी थे।
Related Posts
यातायात महिला काॅस्टेबल नूतन तिवारी को डीजीपी उत्तराखंड ने किया सम्मानित…..
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी।अशोक कुमार, डीजीपी उत्तराखंड ने पुलिस बहुउद्ददेशीय भवन हल्द्वानी के कार्यालयों का भ्रमण और ऑपरेशन मुक्ति सेमिनार…
वेक्सीन लगवाने गई छात्रा की हुई मौत, जाने क्या है वज़ह।
ख़बर शेयर करें -उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी से दुखद खबर सामने आई है राजकीय इंटर कॉलेज की एक छात्रा की…
भाजपा युवा मोर्चा ने किया फर्स्ट लाइन पत्रकारों को सम्मानित
ख़बर शेयर करें -काशीपुर– (सुनील शर्मा) वैश्विक कोरोना महामारी मैं फर्स्ट कार्य करने वाले पत्रकारों को भारतीय जनता पार्टी युवा…
