हल्द्वानी (ज़फर अंसारी )हल्द्वानी की मंडी चौकी पुलिस ने वन्यजीव तस्करी के मामले में बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस ने 6 तस्करों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से दुर्लभ प्रजाति का जीवित पैंगोलिन बरामद हुआ है। पकड़े गए पांच तस्कर उधम सिंह नगर के जबकि एक मुरादाबाद का रहने वाला है।पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक स्विफ्ट डिजायर कार भी बरामद की है। सीओ प्रमोद शाह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर मंडी चौकी पुलिस ने गोरापड़ाव स्थित सड़क पर घेराबंदी कर जब कार की तलाशी ली तो उसमें एक दुर्लभ प्रजाति का पैंगोलिन जीव रखा हुआ था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पैंगोलिन को उधम सिंह नगर के धौरा डाम से पकड़कर ला रहे हैं। दुर्लभ प्रजाति के पैंगोलिन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में काफी डिमांड है जिसको तस्कर बेचने की फिराक में थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 80 लाख रुपये से अधिक की बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से वन्यजीव को वन विभाग के सुपुर्द कर दिया है। वही तराई केंद्रीय वन प्रभाग की डीएफओ अभिलाषा सिंह का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ वन जीव अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है और बरामद पैंगोलिन को जंगल में छोड़ा जाएगा
Related Posts
पुलिस टीम द्वारा मकान में घुस कर गैस सिलेण्डर व मोबाइल फोन चोरी करने वाले चोर को चोरी के माल के साथ किया गिरफ्तार
ख़बर शेयर करें -लालकुआं- दिनांक 21/01/2025 को समय करीब 12.00 बजे दिन में बिन्दुखत्ता क्षेत्र में अज्ञात चोर द्वारा मकान…
नैनीताल- गौला खनन मजदूर उत्थान समिति ने डीएलएम को सौंपा ज्ञापन…….
ख़बर शेयर करें -हल्दूचौड- गौला खनन मजदूर उत्थान समिति का शिष्टमंडल समिति के अध्यक्ष रमेश चंद जोशी के नेतृत्व में…
हल्द्वानी- 29 साल में पहली बार देखा ऐसा सैलाब, मची चीख-पुकार; बारिश ने छीनी खुशियां……
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी– हल्द्वानी के दमुवादूंगा से लगे भद्ययूनी के जंगल में हुई भारी बारिश से लोगों की जिंदगी…
