हल्द्वानी – (निशा) ममता एजुकेशन वेलफेयर सोशायटी संस्था ने मुखानी स्थित बालकिशन देवकी जोशी ब्लड बैंक में एक दिवसीय रक्तदान कैंप लगाया । इसमें मुख्य रूप से युवाओं ने प्रतिभाग किया। संस्था की अध्यक्षा ममता बिष्ट ने बताया कि यह कैंप अभी चल रही बीमारियों को ध्यान में रखते हुए लगाया गया है ।जिससे ब्लड बैंक में ब्लड की कमी को दूर किया जा सके। कैंप में 26 यूनिट ब्लड एकत्रित हुआ है।संस्था के सभी सदस्यों ने भी रक्तदान किया और युवाओं को आगे बढ़ चढ़कर रक्तदान करने को प्रेरित किया। इस कैंप में संस्था के सभी सदस्य बबीता कांडपाल पर नेहा बिष्ट ,पूजा नेगी ,अंजू वडाली ,लीला रावत ,मीनाक्षी कबडवाल, करिश्मा, मेहरा ,हरीश नेगी ,समीर आर्य, कुणाल सौरभ, गौरव,शैलेंद्रआदि मौजूद रहे।
Related Posts
राजकीय स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के पहले दिन नैनीताल की टीम ने जीत दर्ज की…..
ख़बर शेयर करें -कोटद्वार- राजकीय स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के पहले दिन रविवार को पौड़ी और नैनीताल…
विधायक शिव अरोरा ने रुद्रपुर में आयोजित हुए शौर्य संचालन का पुष्प वर्षा कर किया स्वागत…..
ख़बर शेयर करें -शौर्य दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित शौर्य संचलन का आयोजन गांधी पार्क से हुआ प्रारंभ…. रुद्रपुर-गीता जयंती…
निर्माणधीन अस्पताल का कार्य पूरा न होने पर काग्रेंस का भाजपा पर वार
ख़बर शेयर करें – लालकुआ– (नंदन राम आर्य) लालकुआ कोरोना महामारी के बीच प्रदेश सरकार अस्थायी अस्पताल बना रही है…
