काशीपुर -(सुनील शर्मा) काशीपुर महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा रामनगर रोड स्थित राजकीय चिकित्सालय में मरीजों और रैन बसेरा में गुजारा कर रहे लोगों को फल और मास्क वितरण किये गये। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल एडवोकेट ने कहा कि कोरोना संक्रमण से प्रभावित लोगों की सेवा के लिए कांग्रेस सदैव तत्पर है फल वितरण कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री श्रीमती मुक्ता सिंह ने कहा कि पिछले काफी समय से देश और प्रदेश की जनता ने कोरोना संक्रमण जैसी घातक बीमारी से संघर्ष करते हुए अपने आप और दूसरों को भी बचाने में युद्ध स्तरीय जीवन से संघर्ष करते हुए वीर योद्धा की तरह लोगों में जीने की इच्छा को पनपने दिया है जिससे कि आज कोरोना संक्रमण का असर कम हुआ है लेकिन अभी पूरी तरीके से समाप्त नहीं हुआ । उन्होंने कहा कि भविष्य में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर के प्रचंड रूप और लक्षणों से बचने के लिए लोगों को मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग अवश्य ही करना चाहिए ।
Related Posts
जल की व्यवस्था को लेकर मेयर को सौंपा ज्ञापन,, मेयर ने तत्काल जल की व्यवस्था के दिए निर्देश…..
ख़बर शेयर करें – रुद्रपुर-(एम सलीम खान) भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के महामंत्री रंजीत सागर के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने…
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के लिए लोगो ने किया जन प्रचार
ख़बर शेयर करें – लालकुआं-(राहुल दुमका) लालकुआं विधानसभा से चुनावी मैदान में उतर रहे कांग्रेस के प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड…
बाजपुर : अंतर्राष्ट्रीय एड्स दिवस पर जागरूकता शिविर, लोगों को दी एचआईवी/एड्स से बचाव की जानकारी
ख़बर शेयर करें -अंतर्राष्ट्रीय एड्स दिवस पर जागरूकता शिविर, लोगों को दी एचआईवी/एड्स से बचाव की जानकारी बाजपुर। जिला विधिक…
