हरिद्वार (वंदना गुप्ता) उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाडे की पेशवाई में सम्मिलित हुए जहां उन्होंने पहले पेशवाई मार्ग पर संतों के आने से पहले झाड़ू लगाई जिसके बाद न केवल उन्होंने गढ़वाल का प्रसिद्ध वाद्य यंत्र दमाऊ बजाया बल्कि पहाड़ के लोकगीतों पर जमकर थिरके।श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाडे की पेशवाई का स्वागत करने हरीश रावत कनखल पहुंचे इस दौरान शिवडेल स्कूल के पास कांग्रेस द्वारा स्वागत कार्यक्रम में उन्होंने भाग लिया जिस मार्ग से पेहवाई आ रही थी रावत ने संतों के सम्मान में उस मार्ग पर कांग्रेसियों के साथ झाड़ू लगाई पेहवाई में शामिल संतों को फूल माला पहनाकर स्वागत किया पेशवाई की शोभा बढ़ा रहे गढ़वाली वाद्य यंत्र दमाऊ को गले मे डाल बजाया जिसके बाद गढ़वाली लोक गीतों की धुन पर वे जमकर थिरके पेशवाई में शामिल एक सन्यासी द्वारा रावत को चिलम भरकर दी गेई जिसे रावत ने माथे से लगाकर स्वीकार तो किया लेकिन दम नहीं लगाया पेशवाई में पहली बार पहाड़ के लोक संगीत के साथ प्रचलित वाद्य यंत्र भी देखने को मिले जिसपर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अपने आप को थिरकने से नही रोक पाए और यह नजारा अलग ही बन गया
Related Posts
पुलिस ने किया लुटेरी दुल्हन और उसकी गैंग के आधा दर्जन सदस्यों को गिरफ्तार…..
ख़बर शेयर करें – काशीपुर के आईटीआई थाना क्षेत्र में पुलिस ने लुटेरी दुल्हन गैंग के सदस्यों को दुल्हन…
भूमि विवाद में खूनी संघर्ष पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज-पढ़े क्या है मामला….
ख़बर शेयर करें -गदरपुर-(एम सलीम खान) गदरपुर थाना क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर खूनी संघर्ष के मामले में पुलिस…
रात के अंधेरे में गहरी खाई में गिरी कार, एक की मोत तीन घायल, नैनीताल पुलिस ने त्वरित रेस्क्यू कर घायलों की बचाई जान….
ख़बर शेयर करें -नैनीताल-चौकी ज्योलीकोट के अंतर्गत एक गाड़ी नैना गांव से आगे गहरी खाई में गिर गई, पुलिस को…
