महाराणा प्रताप चौक पर फूंका भाजपा सरकार का पुतला

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर-(सुनील शर्मा) लखीमपुर खीरी में गुस्साये कांग्रेसियों ने महाराणा प्रताप चौक पर भाजपा सरकार का पुतला फूंका | कांग्रेस नेताओं ने कहा उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में तमाम किसानों को केंद्रीय मंत्री के बेटे ने कार से कुचल दिया, जिससे किसान भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई और उनके परिवार रातों-रात असहाय हो गये। उन्होंने कहा यह घटना दुर्घटना नहीं बल्कि एक सोची समझी साजिश व हत्या है। भारत वर्ष के किसान और उनके परिवार, मात्र एक किसान ही नहीं अपितु देश के अन्नदाता हैं। उनको व उनके परिवार की  सुरक्षा के बारे में सोचना हम सबका दायित्व है  और हमारे किसान भाई पिछले 10 महीनों से सड़कों पर बैठे हैं। कांग्रेसियों ने मांग की है कि केंद्रीय मंत्री के बेटे और उनके साथ जो इस जघन्य अपराध में शामिल हैं उन सबको तुरंत गिरफ्तार किया जाये और इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो। इसके बाद सभी कांग्रेसी महाराणा प्रताप चौक से रैली लेकर कोतवाली पहुंचे और वहां धरने पर बैठ गये | सभी ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाये और पुलिस से आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की |

इस अवसर पर मनोज जोशी एडवोकेट, मुक्ता सिंह, इन्दू मान, विमल गुड़िया, मुशर्रफ हुसैन, अब्दुल कादिर, रोशनी बेगम, इन्दर सिंह एडवोकेट, आशीष अरोरा बोबी, अरुण चौहान, राशिद फारुखी, हरीश सिंह एडवोकेट, अलका पाल, त्रिलोक सिंह अधिकारी, मनोज पंत, नितिन कौशिक, डॉ. रमेश कश्यप, चन्द्रभूषण डोभाल, रवि ढींगरा, इस्तखार सैफी, मंसूर अली मेफेयर, अरशद मंसूरी, शशंक सिंह, नितिन हाईकोटिया, जीतू पांगती, सोनू मेहरा, जय ललिता, मतलूब हुसैन, राकेश यादव टोपी वाले, जफर मुन्ना आदि मौजूद रहे |

वहीं, लखीमपुर खीरी में हिंसा को लेकर किसानों और प्रशासन के बीच सहमति बन गई है। मृतकों के आश्रितों को नौकरी और 45 लाख का मुआवजा दिया जाएगा। घायलों को 10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। इसके अलावा प्रशासन की ओर से यह भी आश्वासन दिया गया है कि आरोपियों को 8 दिन में गिरफ्तार किया जाएगा और घटना की न्यायिक जांच कराई जायेगी। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा ने कहा, ‘मैं मौके पर नहीं था और ना ही मेरा बेटा वहां मौजूद था। ऐसे में बिना सिर-पैर के मांग उचित नहीं है। मामले की जांच हो। यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। किसान के भेष में कुछ उपद्रवी छुपे हुए थे, जिन्होंने गाड़ी पर पत्थर मारा और गाड़ी को जला दिया। हमारे कार्यकर्ता की हत्या हुई है। साथ ही हमारे कार्यकर्ताओं को 50-50 लाख रुपये मुवाजा दिया जाए |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *