महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष करेंगी तुलसी के पौधों का वितरण

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर – (शादाब हुसैन ) उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन मीना शर्मा ने कहा है कि पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी सावन के  महीने में वह 5000 तुलसी के पौधों का वितरण करेंगी | शर्मा ने कहा कि 25 जुलाई से सावन का महीना प्रारंभ हो रहा है और वह 26 तारीख सावन के पहले सोमवार से लगातार 5000 तुलसी के पौधों को बांटने का कार्य करेंगी | शर्मा ने कहा कि पहले सोमवार को 84 घंटा शिव मंदिर रामपुरा से इसकी शुरुआत करेंगी इधर कार्यक्रम की आयोजक और रुद्रपुर नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयर पर्सन मीना शर्मा ने कहा कि वह पिछले 10 वर्षों से लगातार सावन के महीने में 5000 तुलसी के पौधे बांटने का कार्य कर रही हैं | शर्मा ने कहा कि तुलसी मोक्षदायिनी है और इसका हर घर में रहने से विशेष लाभ मिलता है शर्मा ने कहा कि वह शहर और देहात के मंदिरों में जाकर वहां लोगों विशेषकर महिलाओं को तुलसी के पौधे प्रदान करेंगी और उसकी विशेषता के बारे में  बताएगी |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *