रुद्रपुर (शम्मी मैहर) ऊधम सिंह नगर पुलिस जहां कोरोना काल में देवदूत बनकर सामने आई है। वहीं हर पीड़ित की मदद के संकट मोचन बनकर है। मामला रुद्रपुर के थाना ट्रांजिट कैप थाना क्षेत्र का है। थाना ट्रांजिट कैप में बीते दिन वादिनी दीपिका पत्नी प्रशांत निवासी शिव नगर ट्रांजिट कैंप ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसका पुत्र विशाल जिसकी उम्र महज़ 12 वर्ष है, अपने दोस्त विदमेक राय उम्र 12 वर्ष के साथ पिछली रात से बिना बताए कहीं चले गए हैं। थाना ट्रांजिट कैप पुलिस ने इस मामले में थाने पर तहरीर के आधार पर मुकदमा संख्या 150/2021 धारा 365 आई पी सी दर्ज कर गुमशुदा विशाल व विदमेक राय की तलाश शुरू कर दी। थानाध्यक्ष विनोद फत्र्याल ने गुमशुदा बच्चों के परिजनों के साथ मिलकर स्वयं थाना क्षेत्र में व रुद्रपुर क्षेत्र के रोडवेज स्टेशन व रेलवे स्टेशन में बच्चों की खोजबीन की तो दोनों गुमशुदा बालक विशाल व विदमेक राय रेलवे स्टेशन रुद्रपुर से सकुशल बरामद हो गये। दोनों बच्चों को बाद काउंसलिंग उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। महज़ चंद घंटों में थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस ने दोनों बच्चों को बरामद कर लिया इन बालकों के परिजनों ने थाना पुलिस का आभार व्यक्त किया। पुलिस टीम में ट्रांजिट कैप थानाध्यक्ष विनोद फत्र्याल,एस आई प्रदीप शर्मा, सिपाही नीरज भोज,नरेश जोशी आदि मौजूद थे।
Related Posts
गंदगी फैलाने पर नगर निगम ने पांच लोगों के काटे चालान सड़क पर अतिक्रमण करने वालों को दी चेतावनी….
ख़बर शेयर करें -रूद्रपुर – महापौर विकास शर्मा एवं नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल के निर्देश पर नगर निगम की टीम…
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास……
ख़बर शेयर करें -पौड़ी- मा. उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने श्रीनगर विधानसभा के अंतर्गत विकासखंड थलीसैण…
रामनगर पुलिस ने गांजे के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार……
ख़बर शेयर करें -रामनगर- रामनगर कोतवाली पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक नशे के सौदागर को गिरफ्तार…
