रुद्रपुर-(वसीम हुसैन) ऊधम सिंह नगर जनपद में लगातार मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस के द्वारा मुखबिर की सूचना पर लगातार कार्रवाई करते हुए पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी हासिल हुई और भारी मात्रा में मादक पदार्थ भी बरामद किया गया बता दें कि एसओजी और पंतनगर सीओ की टीम को नशा खोरों को पकड़ने में काम याबी हालिस हुई है। एसपी सिटी ने खुलासा करते हुए बताया कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए एसओजी ऊधम सिंह नगर टीम और सीओ पंतनगर के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया जिसमें पुलिस को सूचना मिली थी कि देवीधुरा चंपावत क्षेत्र से कुछ लोग अवैध रूप से चरस लाकर पंतनगर और रूद्रपुर क्षेत्र में बिक्री कर मोटा पैसा कमाने की फिराक में है जिस पर एसओजी प्रभारी द्वारा अपनी टीम के साथ सीओ आशीष भारद्वाज के नेतृत्व में दौराने चेकिंग नगला तिराहे से लालकुआं की ओर जाने वाली सड़क से हरीश उर्फ राम सिंह और अनिल कुमार निवासी पिथौरागढ़ हाल निवासी ट्रांजिट कैंप को दो ठेलो में पारदर्शी पनियों में अवैध चरस करीब 2 किलो 505 ग्राम के साथ गिरफ्तार किया।बरामद माल की कीमत लगभग 25 लाख रखी गई है.अभियुक्त हरीश आरोपी हरीश उर्फ राम सिंह द्वारा पूछताछ में बताया गया कि अवैध चरस का कारोबार अपने सहयोगी नंदन सिंह निवासी बिन्दुखत्ता के साथ मिलकर करता है पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया
Related Posts
लालपुर नगर पंचायत भाजपा प्रत्याशी बलविंदर कौर के पुत्र पूर्व बीटीसी ने किया जनसंपर्क, घर-घर जाकर मांगे वोट…….
ख़बर शेयर करें -लालपुर नगर पंचायत भाजपा प्रत्याशी बलविंदर कौर के पुत्र पूर्व बीटीसी ने किया जनसंपर्क घर-घर जाकर मांगे…
काशीपुर विधानसभा से समाजवादी पार्टी ने की प्रत्याशी की घोषणा
ख़बर शेयर करें -काशीपुर – (सुनील शर्मा) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरविंद यादव ने काशीपुर विधानसभा से मिशन 2022…
03 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ पुलिस ने 02 शराब तस्करों को किया गिरफ्तार……
ख़बर शेयर करें -पौड़ी- मा0 मुख्यमंत्री महोदय द्वारा वर्ष-2025 तक उत्तराखण्ड को नशामुक्त (“ड्रग्स फ्री देवभूमि”) बनाये जाने हेतु चलाये…
