रामनगर (सलीम अहमद) रामनगर के क्षेत्र मालधन गाँधीनगर फ़ार्म निवासी मोहन लाल सैनी (36) पुत्र चुन्नी लाल की एक्सीडेंट में मध्यप्रदेश जिला सागर में एक एक्सीडेंट में मोत हो गई है। मोहन 2002 में आर्मी में भर्ती हुआ था वर्तमान में मध्यप्रदेश जिला नैनीताल 36 डिवीजन कैम्प में तैनात था। मोहन के परिवार में माता पिता सहित पत्नी और दो बच्चे भी हैं मिली जानकारी के अनुसार मोहन लाल छुट्टी लेकर अपने घर मालधन में आ रहा था सागर स्थित अपने रूम से एक थिरि वीलर टेम्पो से निकला रास्ते तेज रफ्तार कार ने टेम्पो को जोरदार टक्कर मार दी टेम्पो में उस वक्त मोहन ओर टेम्पो चालक मौजूद थे मोहन की मौके पर ही मौत हो गई और टेम्पो चालक को गम्भीर चोटे आई हैं। मोहन की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया हैं परिवार का रो रो कर बुरा हाल है। मोहन का पार्थिक शरीर मालधन लगभग 8 बजे पहुँचा। साथ ही पूरे मालधन में शोक की लहर दौड़ गई हैं बड़ी सांख्य में लोग मोहन के घर पहुँचे। वही मोहन के चचेरे भाई विनोद कुमार सहित मालधन की जनता ने मोहन के पार्थिक शरीर को आर्मी की तरफ से सम्मान ना देने का आरोप लगाया हैं मालधन की जनता में इस घटना को लेकर रोषव्याप्त हैं। मोहन के पार्थिक शरीर को घर से ग्रामीणों ने भारत माता की जय, शाहिद मोहन कुमार सैनी अमर रहे,जबतक सूरज चाँद रहेगा मोहन तेरा नाम रहगा। आदि नारो के साथ शवदाहगृह पहुँचाया।
Related Posts
पिता चलाते हैं परचून की दुकान, बेटे ने किया टॉप…..
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- दसवीं की बोर्ड परीक्षा में 97.4 फीसदी अंक प्राप्त कर मेरिट में स्थान बनाने वाले हर्षित…
जुलूसे मोहम्मदी हुआ स्थगित, बारिश के कारण खराब है हालात
ख़बर शेयर करें – रुद्रपुर– (एम.सलीम खान) उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण इस साल आयोजित होने वाले जुलूसे मोहम्मदी…
ग्राम बिन्दु खेड़ा में दबगाईयो ने दुकान में की तोड़फोड़
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) एक दुकानदार ने अपने प्रतिद्वंद्वी दुकानदार की दुकान में जमकर तोड़फोड़ की और जबरदस्ती…
