मालधन में अधेड़ की हत्या, देहशत में लोग

ख़बर शेयर करें -

रामनगर/मालधन – (एस०ए०साहिल) मालधन क्षेत्र नम्बर सात शिव कॉलोनी में एक अधेड़ ब्यक्ति वीर सिंह पुत्र चेतराम की धारदार हथियार गला रेत कर हत्या कर दी। हत्या की सूचना क्षेत्र में फैलते ही फेल गई। अधेड़ का शव घर से 30 मीटर दूर खेत में मिला शव।

हत्या की सूचना पुलिस को ग्रामीणों द्वारा दी गई सूचना मिलते ही मालधन चौकी इंचार्ज जगवीर सिंह सहित आलाधिकारी भी मौके पर पहुँचे ओर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही करते हुए जाँच में जूट गई। पुलिस जल्द ही हत्या का खुलासा कर सकती हैं।

 


वी०ओ० पुलिस क्षेत्राधिकारी बलजीत सिंह भाकुनी ने बताया कि आज रात 8:00 बजे हमें सूचना मिली की एक अधेड़ का शव खेत में पड़ा हुआ है, सूचना पर हमारी टीम मौके पर पहुँची प्रथम दृष्टया ग्रामीणों के आधार पर यह मामला जमीनी विवाद का लग रहा है।

उन्होंने कहा कि आरोपी मृतक का पड़ोसी है जिसका नाम अमर सिंह है। मृतक की पत्नी व पड़ोसी अमर सिंह को हिरासत में ले लिया है. साथ ही आगे की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतक अधेड़ का नाम वीर सिंह पुत्र चेतराम जो लगभग 45 वर्ष का है,

 

अपनी पत्नी के साथ पिछले 5 वर्ष से मालधन नंबर 7 शिव कॉलोनी में एक झोपड़ी में रहता था सुबह शव का रामनगर संयुक्त चिकित्सालय में पोस्टमार्टम करने की कार्यवाही की जायगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *