मुख्यमंत्री का विरोध करने जाते किसान नेता गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर – (वसीम हुसैन )  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का विरोध करने जाते भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के नेताओं को पुलिस ने एलाइंस कॉलोनी गेट से गिरफ्तार कर लिया। ये सभी तीनों किसान बिल वापस लेने की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि भाजपा का कोई भी विधायक, मंत्री या फिर जनप्रतिनिधि हो, वह उसका विरोध करेंगे। ग्रीन पार्क कॉलोनी के गेट पर जमा कार्यकर्ताओं ने किसान नेता साहब सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम स्थल गांधी पार्क की ओर कूच किया |  रास्ते में ही एलाइंस कॉलोनी के गेट से सभी को गिरफ्तार कर गदरपुर थाने ले जाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *