हरिद्वार (वंदना गुप्ता ) योग गुरु स्वामी रामदेव ने पतंजलि योगपीठ में आचार्यकुलम वैदिक गुरुकुलम पतंजलि विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं के साथ होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया और इस अवसर पर यज्ञ का भी आयोजन किया गया स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने छात्र छात्राओं के साथ फूलों की होली खेली स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने बच्चों के बीच में जाकर उन्हें फूल बरसाए और बच्चों ने स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण पर फूलों की वर्षा की पूरा पतंजलि परिसर होली के रंग में रंग गया स्वामी रामदेव ने कहा कि कोरोना महामारी को देखते हुए होली पर भारत सरकार की गाइडलाइन का पालन किया जाए इनका कहना है कि होली के रंग योग के रंग अध्यात्म के रंग देश में छाए और सभी बदरंग दुर्गुण दोष और दुर्बलता से देश मुक्ति पाए इसी को लेकर मेरे द्वारा देशवासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं है रामदेव का कहना है कि होली प्रदूषण फैलाने का त्यौहार नहीं है यह प्रकृति का पर्व है रंगों का पर्व है और इसमें हम अपने पूर्वजों के चरित्र के रंग में रंगे हुए हो इसी आदर्श के रूप में हम होली मनाएं और कोरोनाके चलते बाजार में बिक रहे रंगों से होली ना खेले और ऐसे लोगों के साथ होली मनाए जहां पूरी तरह से आप सुरक्षित रहे कहीं होली के रंग में भंग ना पड़ जाए पता लगा कि एक कोरोना संक्रमण और सैकड़ों को कोरोना ना हो जाए कोरोना महामारी को देखते हुए बाबा रामदेव ने अपनी पतंजलि योगपीठ में आचार्यकुलम के विद्यार्थियों के साथ फूलों की होली खेली और साथ ही देशवासियों को संदेश भी दिया कि ऐसे केमिकल रंगों से होली ना खेले और भारत सरकार की गाइडलाइन का भी पालन करें
Related Posts
पांच साल के बच्चे पर गुलदार ने किया हमला….
ख़बर शेयर करें -गुलदार के हमले में एक बच्चा बाल-बाल बच गया। उसकी जान पर अब खतरे से बाहर है।…
मुख साइबर खतरों में फिशिंग, विशिंग, और पहचान की चोरी शामिल-डीआईओ, एनआईसी
ख़बर शेयर करें -साइबर खतरों से बचाव हेतु जागरूकता जागरूकता जरूरी पौड़ी- 20 अप्रैल 2025: आज के डिजिटल युग में…
“हर घर तिरंगा अभियान” के अंतर्गत उधम सिंह नगर पुलिस द्वारा आयोजित की गई तिरंगा रैली…….
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर-स्वतंत्रता दिवस समारोह के दृष्टिगत आज दिनांक 14/08/2023 को “हर घर तिरंगा अभियान” के तहत तिरंगा रैली…
