राउंड टेबल हल्द्वानी का गठन, ज़रूरत मंदो की मदद के लिए करेगी कार्ये

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी । “राउंड टेबल हल्द्वानी” संस्था ने गठन कर शिविर का आयोजन के साथ सामाजिक गतिविधियों की शुरुआत कर दी है |आपको बता दे “राउंड टेबल हल्द्वा kiनी” ने पंडित केशव दत्त ब्ल्युटिया प्राथमिक विद्यालय में शिविर लगा कर ज़रुरतमंद लोगों के लिए कपड़ो के संग्रहण और वितरण का आयोजन किया, शिविर में लोगों द्वारा गर्म कपड़े,कम्बल और बॉडी वर्मर दान में दिए गए, जिनका वितरण स्कूली बच्चों और जरूरतमंद लोगों में किया गया ।

वही नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर इंदिरा हृदयेश ने संस्था के सफल कार्यक्रम की सराहना की और कहा जरूरतमंद लोगो के लिए स्वेछा से मदद के लिए आगे आये ।
संस्था के अध्यक्ष भारत गोयल ने कहा कि राउंड टेबल ग्रुप द्वारा आज से हल्द्वानी में गर्म कपड़ो को एकत्र कर उनके वितरण की शुरुआत हो चुकी है, उन्होंने बताया कि यह संस्था समाज के अलग अलग विषयों पर कार्य करेगी जिसमें शिक्षा को सबसे ऊपर रखा जाएगा।जो भी गर्म कपड़े दान में प्राप्त होंगे उनकी पैकिंग एवं लेबलिंग के बाद उनका वितरण निर्धन स्कूली बच्चों के साथ साथ हल्द्वानी के जरूरतमंदो को किया जाएगा।
शिविर में एस डी एम विवेक राय , दीपक ब्ल्युटिया, मनी पुष्पक जोशी, सुभाष गुप्ता, अजय गुप्ता, धीरज अग्रवाल, नकुल बंसल, तरुण अग्रवाल, समित टिक्कू, भूपेश अग्रवाल, अक्षय बंसल, केतन नानक, रचित अग्रवाल, प्रखर खंडेलवाल, विपिन चंद्रा, दिनेश मानसेरा,उपाध्यक्ष विवेक अग्रवाल, सचिव अतीव अग्रवाल समेत सिद्धार्थ अग्रवाल, सन्नी, सौरभ, मोहक, कृष्णा, यश, तरुण ,श्याम, रोहित, अर्पित, शिवाय, उत्सव आदि सदस्यों ने अपना योगदान दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *