लालकुआं- (जफर अंसारी) राजकीय इंटर कॉलेज लालकुआं में स्टाफ की कमी पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों,शासन-प्रशासन और संबंधित विभाग पर आरोप लगाते हुए यूथ कांग्रेस नगर अध्यक्ष सूरज राय ने अपने समर्थकों के साथ विद्यालय अध्यापकों का घेराव किया इस दौरान उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में लालकुआं के एकमात्र राजकीय इंटर कॉलेज में लंबे समय से बच्चों को पढ़ाने के लिए अध्यापकों की नियुक्ति नहीं की गई है ऐसे में छात्र छात्राओं का भविष्य आधार में जा रहा है उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में अध्यापकों की कमी तो है ही साथ ही लंबे समय से प्रधानाचार्य की नियुक्ति भी नहीं होने से विद्यालय के तमाम कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने प्रदेश के शिक्षा मंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा कि एक तरफ शिक्षा मंत्री प्रदेश के विद्यालयों को अटल उत्कृष्ट योजना के तहत सीबीएसई से मान्यता दिलाने का काम कर रहे हैं मगर टीचरों की कमी के मामले पर उनके द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही ऐसे में सीबीएसई से मान्यता दिलाने का क्या फायदा जब विद्यालय में अध्यापक ही ना हो। उन्होंने कहा कि सरकार को तत्काल राजकीय इंटर कॉलेज लालकुआं सहित प्रदेश के सभी सरकारी विद्यालयों में जल्द से जल्द अध्यापकों की नियुक्ति करनी चाहिए ताकि बच्चों का भविष्य उज्जवल हो सके।
Related Posts
स्कूल के लिए निकली नाबालिक छात्रा को बहलाकर अपने दोस्त को सौंपकर कराया दुष्कर्म…..
ख़बर शेयर करें -बदले वक्त के साथ बदली कोमल हृदय की मानी जाने वाली कुछ महिलाएं ऐसे कुकृत्य कर रही…
दवा दुकानों में सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य: लाइसेंस निरस्तीकरण की चेतावनी….
ख़बर शेयर करें -रूद्रपुर – दवाई की दुकानो में सीसीटीवी कैमरे लगाना है अनिवार्य, जिन दवाई की दुकानों में सीसीटीवी…
गौवंशीय पशुओं की हत्या करने वाले आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर- (एम् सलीम खान) पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय उधम सिंह नगर के आदेशानुसार गिरोह बंद…
