रुद्रपुर – (वसीम हुसैन) चोरो ने एक घर में मोटर साईकिल और मोबाइल फ़ोन पर हाथ साफ किया जिसकी सुचना गत दिवस पीड़ित ने थाना ट्रांजिट कैम्प पुलिस को दी ट्रांजिट पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर जाँच शुरू कर दी। मुखबीर की सुचना पर थाना ट्रांजिट कैम्प पुलिस ने टीम गठित कर गस्त पर रुद्रपुर सिडकुल ढाल हनुमान मंदिर से युवक को हिरासत में लिया । गिरफ्तार युवक शिवम् पुत्र मोहन लाल जनपद उधम सिंह नगर के थाना गदरपुर स्थित ग्राम गदरपुरा का निवासी है प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी युवक शिवम ने पिछले महीने की 27 तारीख को विकास अधिकारी पुत्र विजय अधिकारी के घर वार्ड नम्बर 04 आजाद नगर थाना ट्रांजिट कैम्प के घर से रात के अंधेरे में लगभग 10 बजे के करीब चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।जिसमे आरोपी शिवम् ने घर से एक मोबाइल फ़ोन और मोटर साइकिल चोरी की पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्यवाही की गई और आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया जिसके बिरुद्ध चोरी और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया । गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में ,उप निरीक्षक विजय सिंह ,कांस्टेबल दिनेश चंद्र ,राकेश खेतवाल शामिल थे
Related Posts
ईद-उल-अज़हा को लेकर अधिकारियों ने की बैठक
ख़बर शेयर करें – काशीपुर – (सुनील शर्मा) देश में ईदुल अजहा में भाईचारा कायम रहे और किसी भी समुदाय…
चोरी की ई रिक्शा और तीन बाइकों के साथ युवक गिरफ्तार……
ख़बर शेयर करें -काशीपुर- काशीपुर में आज पुलिस ने बीते दिनों चोरी गई ई रिक्शा तथा बाइक चोरी के मामले…
वृन्दावन पब्लिक स्कूल में किया गया पारम्परिक लोक चित्रकला ऐपण विधा की प्रतियोगिता का आयोजन……
ख़बर शेयर करें -नैनीताल- वृन्दावन पब्लिक स्कूल नैनीताल व साह चौधरी समाज के संयुक्त तत्वावधान में वृन्दावन पब्लिक स्कूल में…
